लाडनूं में नगर पालिका की कार्यप्रणाली में आया बदलाव, सभी कर्मचारी काम के लिए धरातल पर उतरे, ईओ भगवान सिंह ने सभी कार्मिकों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी और मांगी सबकी साप्ताहिक रिपोर्ट

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में नगर पालिका की कार्यप्रणाली में आया बदलाव, सभी कर्मचारी काम के लिए धरातल पर उतरे,

ईओ भगवान सिंह ने सभी कार्मिकों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी और मांगी सबकी साप्ताहिक रिपोर्ट

लाडनूं (kalamkala.in)। नगर पालिका में अधिशाषी अधिकारी पद पर ईओ भगवान सिंह के कार्यभार ग्रहण करते ही बदलाव की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। ईओ भगवान सिंह ने आते ही सभी कर्मचारियों की बैठक लेकर स्थिति की जानकारी ली और फिर प्राथमिकता के तौर पर शहर की बदतर पड़ी सफाई व्यवस्था का संज्ञान लिया है। उन्होंने पालिका कार्यालय में विभिन्न कामों में लगे प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को भी फील्ड में बिना किसी लापरवाही के सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने में जुटा दिया है। सफाई व्यवस्था के अतिरिक्त ईओ ने शहर में बढ़ते अतिक्रमणों, बेसहारा पशुओं और आटो टीपर आदि अन्य सफाई सम्बंधी समस्याओं को भी काफी गंभीरता से लिया है। यह सब उन्होंने जिला कलेक्टर डा. महेंद्र खड़गावत के निर्देशों और सख्ती को गंभीरता से लेते हुए कदम उठाए हैं।

शहर के लोग हुए हर्षित

गुरुवार को इन आदेशों की पालना त्वरित गति से शुरू कर दी गई। अपनी नई जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने के लिए पालिका अधिकारी-कर्मचारी मैदान में उतर आए। सबसे पहले ज्वलंत समस्या बस स्टेंड और रेलवे फाटक के सामने जलभराव की तरफ कार्मिकों ने ध्यान दिया और उनकी देखरेख में यहां बस स्टैंड और रेलवे फाटक के पास जमा गंदा पानी और कीचड़ को हटवाया गया। बस स्टैंड पर उकराली वगैरह लगाकर ट्रेक्टरों से सारा कीचड़ इकट्ठा किया गया। रेलवे फाटक के सामने जमा पानी को भी खाली करवाया गया। कर्मचारियों को पूरे मन से काम करते देख कर आम जनता ने हर्ष जताया तथा ईओ भगवान सिंह के प्रति आभार ज्ञापित किया।

इन कार्मिकों को दिया गया अलग-अलग वार्डों का जिम्मा

ईओ भगवान सिंह ने इस सम्बन्ध में एक आदेश जारी किया है और जिना कलक्टर के आदेशानुसार शहर में आमजन से जुड़ी आधारभूत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ीकरण और सुव्यवस्थित करने के लिए कर्मचारियों-अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। आदेशानुसार ये सभी कार्मिकों को कार्यालय समय व ड्यूटी के अतिरिक्त समय में दिए गए कार्य किया जाना सुनिश्चित करेंगे। आदेश के अनुसार कर्मचारियों को अलग-अलग वार्डों की सार-संभाल का दायित्व दिया गया है‌‌। इनमें अखिलेश पारीक (अति.प्रशासनिक अधिकारी) को वार्ड 1 से 3, संजय कुमार बारासा (अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी) को वार्ड 4 से 6, लेखाकार राजेन्द्र सिंह पंवार को वार्ड 7 से 9, नन्दकिशोर चौधरी (सहा. प्रशासनिक अधिकारी) को वार्ड सं. 10 से 12, बाबूलाल ठोलिया (टिण्डल) को वार्ड सं. 13 से 15, रामरतन सैन (फायरमैन) को वार्ड सं. 16 से 18, प्रमोद गुर्जर (फायरमैन) को वार्ड 19 से 21, अरविन्द धवल (कनिष्ठ सहायक) को वार्ड सं. 22 से 24, वीरेन्द्र सिंह (फायर ड्राइवर) को वार्ड सं. 25 से 27, हिमालय चिंडालिया (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) को वार्ड सं. 28 से 30, विकास लोहिया (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) को वार्ड सं. 31 से 33, आत्माराम दाधीच (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) को वार्ड सं. 34 से 36, रामसिंह मेड़तिया (एमआईएस-एसबीएम) को वार्ड सं. 37 से 39, रामप्रसाद (जेटीए- एमएसआरजीवाई) को वार्ड सं. 40 से 42 एवं रघुनाथ दान चारण (कनिष्ठ सहायक) को वार्ड सं. 43 से 45 तक का जिम्मा सौंपा गया है। इन सबको निर्देश दिए गए हैं कि वे सप्ताह में कम से कम एक कार्यदिवस वार्ड में भ्रमण कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगें। इस रिपोर्ट में 8 तय बिंदुओं पर कार्यवाही की जाकर ईओ के समक्ष पूरी जानकारी प्रस्तुत करनी होगी।

कार्मिकों के लिए तय किए गए निर्धारित बिंदु, हर सप्ताह देनी होगी रिपोर्ट

इन आठ बिंदुओं में 1. घर-घर कचरा संग्रहण और उसके परिवहन की व्यवस्था। 2. वार्ड में नाला/नाली से कचरा सफाई व उसका परिवहन। 3. ऑटो टीपर से कचरा संग्रहण उपरान्त कचरा ढ़क कर डम्पिंग यार्ड तक परिवहन। 4. ऑटो टीपर वाहन पर स्वच्छता-जिंगल चालू रहने। 5. वार्ड में गन्दा पानी ठहराव के स्थान चिन्हिकरण। 6. सड़क किनारे किये गये अतिक्रमण। 7. बेसहारा पशुओं का जमावड़ा। और 8.वार्ड में स्थित शौचालय की साफ-सफाई। इनके अलावा ईओ के आदेश में एक पालिका कर्मी प्रवीण सिंह (एसआरएस- एमएसआरजीवाई) को शहर के सभी मुख्य मार्गों की साफ-सफाई के संबंध में निरीक्षण करके रिपोर्ट देने का जिम्मा सौंपा गया है। सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी आदेशानुसार कार्य करते हुये रिपोर्ट रामसिंह मेडतियान- एमआईएस (एसबीएम) को प्रति सप्ताह उपलब्ध करायेगें तथा रामसिंह मेडतियान उस निरीक्षण की एकजाई रिपोर्ट प्रति सोमवार अधिशाषी अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बस स्टेंड की गंदगी के असली दोषी लोगों पर हो सख्त कार्रवाई, सफाई के साथ उनकी तरफ भी ध्यान दे नगर पालिका, आखिर कब तक चलेगा यह गंदगी फैलाने का कारोबार, कब तक नगर पालिका सुनेगी लोगों के ताने, नियमित सफाई के बाद भी बनी रहती है नगर पालिका ही दोषी

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सुलभ एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना विधिक सेवा संस्थाओं का उद्देश्य- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश आरिफ मोहम्मद खान चायल, लाडनूं के सुभाष बोस स्कूल में ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडे के तहत नशामुक्ति पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजस्थान समान नागरिक संहिता पर जनसुनवाई में प्रारूप समिति सदस्य बसंत सिंह छाबा ने सुने जिले के नागरिकों के सुझाव, जिले भर के नागरिकों, धर्मगुरुओं जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तुत किये समान नागरिक संहिता पर अपने सुझाव, आमजन वेब पोर्टल https://ucc.rajasthan.gov.in एवं क्यूआर कोड के माध्यम से भी दर्ज कर सकते हैं सुझाव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now