बादेड़ आंदोलन पहुंचा न्यायालय के द्वार, हाईकोर्ट ने कलेक्टर और राज्य सरकार को किया जवाब-तलब, 9 जनवरी तक मांगा जवाब

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बादेड़ आंदोलन पहुंचा न्यायालय के द्वार,

हाईकोर्ट ने कलेक्टर और राज्य सरकार को किया जवाब-तलब, 9 जनवरी तक मांगा जवाब

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम बादेड़ को ग्राम पंचायत मुख्यालय बनाए जाने की मांग को लेकर यहां उपखंड कार्यालय के सामने पिछले 14 दिनों से चल रहा धरना लगातार जारी है। ग्रामीणों ने अब तक मुख्यमंत्री, कलेक्टर व एसडीएम आदि को ज्ञापन देने, बादेड़ से लाडनूं तक 15 किमी की पैदल यात्रा, भाजपा की जिला अध्यक्ष सुनीता रांदड़ और जिले के प्रभारी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी को भी समस्या से अवगत करवाया और उन्हें भी ज्ञापन दिए। अब ग्रामीणों ने अनिश्चित काल के लिये दिए जा रहे धरने के साथ ही न्यायालय की शरण भी ली है। अधिवक्ता भगवती प्रसाद शर्मा ने बताया कि कोयल के बजाय बादेड़ को ग्राम पंचायत मुख्यालय बनाने और हर तरह से मुख्यालय की योग्यता व मापदंड में पूरा होने के बावजूद सरकार द्वारा राजनीतिक कारणों से कोयल को मुख्यालय बनाने का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने इस प्रकरण की एक रिट पीटीशन उच्च न्यायालय जोधपुर के यहां दर्ज करवाई है‌। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट में दायर की गई इस रिट याचिका नम्बर 4716/2025 अनुवान बजरंगलाल बनाम स्टेट ऑफ राजस्थान में उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार और जिला कलेक्टर से 9 जनवरी 2026 तक आवश्यक रुप से जवाब पेश करने का आदेश पारित किया है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिला चैयरमेन सीट आई तो सब अपनी-अपनी पत्नियों को लड़ा दें, यह नहीं चलेगा- जिला संगठन प्रभारी सोमकांत शर्मा, लाडनूं नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित, किया लाडनूं जीत का ऐलान

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now