लाडनूं में शहरी समस्या समाधान शिविर 2025 का आयोजन जारी, जन समस्याओं का किया जा रहा है त्वरित निस्तारण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में शहरी समस्या समाधान शिविर 2025 का आयोजन जारी, जन समस्याओं का किया जा रहा है त्वरित निस्तारण

लाडनूं (kalamkala.in)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर पालिका लाडनूं द्वारा ‘शहरी समस्या समाधान शिविर- 2025 कार्यक्रम का आयोजन वार्ड वाइज पालिका सभागार में किया जा रहा है। शहरी समस्या समाधान शिविर- 2025 के अन्तर्गत इन शिविरों में नागरिकों से प्राप्त आवेदनों एवं आमजन से जुड़े हुये विभिन्न कार्यों का निस्तारण किया जावेगा। इनमें साफ-सफाई, स्ट्रीट लाईट मरम्मत व नई लाईट लगाना, नाली एवं क्रॉस सही कराना, ब्लैक स्पॉट सही करवाना, पेच वर्क, सार्वजनिक पार्कों की साफ-सफाई, सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई व रिपेयर, सीवरेज कनेक्शन व रिपेयर, कार्यालय में पेडिंग पत्रावलियों का निस्तारण, विभिन्न प्रकार के पट्टे- स्टेट ग्राण्ट, कच्ची बस्ती, 69ए, कृषि भूमि नियमन एवं भू-उपयोग परिवर्तन, खांचा भूमि, नामान्तरण, भवन निर्माण स्वीकृति, ट्रेड लाईसेन्स, फायर एनओसी, स्ट्रीट वेण्डर रजि., उपविभाजन, एकीकरण, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीयन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री स्व-निधि योजना व प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना के तहत आवेदन, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन, एसबीम 2.0 के अन्तर्गत घरेलु शौचालय निर्माण हेतु आवेदन लेकर कार्य किए जा रहे हैं।

इन अधिकारियों की मिल रही हैं सेवाएं 

मंगलवार को वार्ड संख्या 1 से 7 तक का शिविर लगाया गया तथा बुधवार को वार्ड सं. 8 से 14 के लिए शिविर आयोजित किया गया। नगर पालिका कार्यालय परिसर में आयोजित इन शिविरों में सह प्रभारी अधिकारी राजेंद्र सिंह पंवार (लेखाकार) एवं भूमि शाखा प्रभारी अखिलेश पारीक (अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी), कनिष्ठ अभियंता सुनील जांगिड़, कनिष्ठ सहायक अरविंद धवल, सहायक कर्मचारी आत्माराम, कंप्यूटर आपरेटर मुस्तफा आदि एवं वरिष्ठतम पार्षद सुमित्रा आर्य तथा विद्युत वितरण निगम, महिला एवं बाल विकास विभाग, जलदाय विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग आदि के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे‌।

लाडनूं में यह है शिविर का कार्यक्रम

लाडनूं नगर पालिका में 16 दिसम्बर से शुरू हुआ यह आयोजन 24 दिसम्बर तक जारी रहेगा, जिसमें 21 दिसम्बर रविवार को अवकाश रहेगा। शिविर प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक एवं कैम्प समाप्ति तक आयोजित किए जा रहे हैं। बुधवार तक दो दिनों में वार्ड 1 से 8 तक की जन सुनवाई, आवेदन प्राप्ति और समस्या निस्तारण का कार्य किया गया है और अन्य शिविरों में अब 18 दिसम्बर को वार्ड सं. 15 से 21 तक, 19 दिसम्बर को वार्ड 22 से 28 तक, 20 दिसम्बर को वार्ड सं. 29 से 35 तक, 22 दिसम्बर को वार्ड सं. 36 से 40 तक और 23 दिसम्बर को वार्ड संख्या 41 से 45 तक के लिए शिविरों में जन सुनवाई व समाधान की व्यवस्था रहेगी। इसके बाद 24 दिसंबर को वार्ड सं. 1 से 45 तक के सभी वार्डों के लिए फिर शिविर आयोजित किया जाकर फॉलोअप किया जाएगा।

यह हैं सरकार के आदेश

यह आयोजन नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव एवं स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव के आदेश क्रमांक भूमि / एफ. 7 (ड) (श. से.शि.) डीएलबी /2025/116500-17267 दिनांक 05.12.2025 एवं भूमि / एफ. 7 (ड) (श.से. शि.) डीएलबी /2025/ 17396-18164 दिनांक 14.12.2025 द्वारा ‘शहरी समस्या समाधान शिविर- 2025’ के शिविरों का कार्यक्रम लाडनूं में शुरू किया गया है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

वरिष्ठ सहायक पद को लेकर संभावित कार्मिकों की वरिष्ठता संबंधी विवाद को लेकर सौंपा ज्ञापन, भीलवाड़ा से संभागीय आयुक्त द्वारा किए गए रामचन्द्र टाक एवं सुनील डिडेल वरिष्ठ सहायक के स्थानांतरण आदेश निरस्त करवाने की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now