सोशल मीडिया अपराधों से सतर्क रहें, यातायात नियमों का पालन करें- सीआई महीराम विश्नोई, पुलिस की कार्य प्रणाली, बंदीगृह, एफआईआर की प्रक्रिया, हथियारों की जानकारी विद्यार्थियों ने समझी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सोशल मीडिया अपराधों से सतर्क रहें, यातायात नियमों का पालन करें- सीआई महीराम विश्नोई,

पुलिस की कार्य प्रणाली, बंदीगृह, एफआईआर की प्रक्रिया, हथियारों की जानकारी विद्यार्थियों ने समझी

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान पुलिस दिवस के अवसर पर स्थानीय विमल विद्या विहार के छात्र-छात्राओं ने लाडनूं के पुलिस थाना पहुंचकर सभी पुलिस कर्मियों को राजस्थान पुलिस दिवस की शुभकामनायें दी और उनसे पुलिस की कार्य प्रणाली को देखा व समझा। विद्यार्थियों ने थाने में पुलिस के सामान्य रूप से काम करने के ढंग और गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। अपने इस विशेष भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने थाने में पुलिस अधिकारियों से रूबरू होकर पूरे सिस्टम के बारे में अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। उन्हें पुलिस अधिकारियों ने थाने की कार्यप्रणाली एवं व्यवस्था के संबंध में विस्तार से बताया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी, पास्को एक्ट से संबंधित विषयों की जानकारी देने के साथ सोशल मीडिया के जरिये होने वाले अपराधों से प्रति सजग रहने और यातायात नियमों का पालन करने को कहा गया। थाना प्रभारी महिराम विश्नोई ने थाने में मौजूद सुरक्षा हथियारों की जानकारी भी स्कूली बच्चों की दी। साथ ही छात्र-छात्राओं को प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की प्रक्रिया, पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने के बाद किए जाने वाली कार्रवाई की विस्तार से विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। थाना भ्रमण का दौरान विद्यार्थियों को थाने में स्थित बंदीगृह की जानकारी भी दी गई। शहर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरा, कंट्रोल रूम से भी छात्रों को परिचित कराया गया। साथ ही छात्र थाने में होने वाले दैनिक कामकाज से भी वे रूबरू हुए। इस अवसर पर मीनाक्षी शर्मा, राजकौर, हैड कांस्टेबल गोपाल राम बलारा, अब्दुल शाकिर, चांदकिरण शेखावत, गरिमा भटनागर, प्रवीण गुर्जर आदि भी उपस्थित थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के पंजाब नेशनल बैंक की बदतर हालात: दोषी कौन? (1) पीएनबी के नीचे स्थित एटीएम की हालत किसी सुलभ शौचालय से भी बदतर हुई, पान-गुटखा की पीक से सने बदबूदार चितकबरे दीवारों के कोने, फैली हुई गंदगी, बेतरतीब व्यवस्था, घुसने के दरवाजे पर भी बाधाओं का डेरा

शहर चुनें

Follow Us Now