गौ सेवा के सन्देश के साथ ध्यावा में भागवत कथा हुई सम्पन्न, गौशाला का उद्घाटन बुधवार को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गौ सेवा के सन्देश के साथ ध्यावा में भागवत कथा हुई सम्पन्न, गौशाला का उद्घाटन बुधवार को

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के गांव ध्यावा में श्री कृष्ण गौशाला समिति के तत्वावधान में आयोजित भागवत कथा के सातवें दिवस पर कथा वाचक गोविंद भैयाजी ने विभिन्न प्रसंगों के वर्णन के साथ ही, सुदामा चरित्र का भावपूर्ण प्रस्तुतीकरण किया और मित्रता, अपनत्व, बंधुत्व, मानवता, सेवा, नैतिकता व सभी आध्यात्मिक जीवन मूल्यों का महत्व बताया और वर्तमान में सामाजिक विखंडन के दौर में परिवारों में समरसता और समाज में एकजुटता का संदेश दिया। भागवत आचार्य ने कहा कि सनातन संस्कृति में गाय को मां की उपमा दी गई है, जो इसलिए दी गई है कि गाय बिना भेदभाव के सभी का भरण-पोषण करती है। इसलिए, मनुष्य मात्र का दायित्व है कि वह जहां भी रहे, जिस क्षेत्र में भी रहे, उस क्षेत्र की गौशालाओं में जाए और गायों की सेवा करे एवं निराश्रित गोवंश की सेवा अवश्य करें।

सभी सहयोगियों का किया गया सम्मान

आयोजन समिति के गोवर्धन शर्मा गुवाहाटी ने बताया कि इस ज्ञानयज्ञ सप्ताह में सभी ग्रामवासियों, क्षेत्रवासियों, अतिथियों ने मुक्तहस्त से गौ शाला के लिए सहयोग दिया।समिति की ओर से रिणवा परिवार ध्यावा के हरिदत्त राय, भंवरलाल, जगदीश प्रसाद, गोवर्धन शर्मा, महेश कुमार, श्रवण कुमार, सुरेश कुमार, पवन कुमार, जुगल किशोर, सम्पत शर्मा, देवकरण, राजकुमार, प्रदीप सेवदा, श्याम सुन्दर का स्मृतिचिह्न देकर सम्मान किया गया। सभी भामाशाहों का सम्मान भी समिति की ओर से किया गया।परमार्थ के कार्य में संलग्न श्री कृष्ण गौशाला समिति के सभी सदस्यों का सभी कार्यकर्ताओं का, ग्राम पंचायत के वर्तमान सरपंच नीरज चौधरी, पूर्व सरपंच, रणवीर सिंह, का व्यासपीठ की ओर से आभार किया गया।

संत करेंगे नवनिर्मित गौशाला का उद्घाटन

समिति की ओर से नथमल जांगिड़ ने बताया नव निर्मित गौ शाला का बुधवार प्रातः 10.15 बजे विभिन्न संतो के करकमलों से उद्घाटन और गौ माता का मंगल गृह प्रवेश किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन कवि प्रदीप सेवदा ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now