*भामाशाह जांगिड़ ने विद्यालय में 10 सेट ट्यूबलाइटें भेंट की*

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*भामाशाह जांगिड़ ने विद्यालय में 10 सेट ट्यूबलाइटें भेंट की*

मीठड़ी मारवाड़- लाडनूं (रिपोर्टर सी.आर. मेहरा)। उपतहसील मीठड़ी में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाह रवि कुमार जांगिड़ पुत्र बाबूलाल जांगिड़ मीठड़ी ने 10 ट्यूबलाइट सेट भेंट किए हैं। इस कार्य के प्रेरक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नाथूराम सैन सहित विद्यालय परिवार ने उनका सम्मान कर धन्यवाद ज्ञापित किया। शाला में ट्यूबलाइट उपलब्ध कराने के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश नारवाल ने भी संस्था की ओर से आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य नारवाल ने कहा कि अगर इस तरह का योगदान अपनी श्रद्धा अनुसार हर व्यक्ति करता रहे, तो ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षा के मंदिरों में हमारे बच्चे सर्वांगीण विकास और अच्छी शिक्षा ले सकते हैं। इस अवसर पर उप प्राचार्य भींवाराम थालोड़, व्याख्याता चंद्राराम मेहरा, विजय कुमार सैनी, रमेश कुमार जांगिड़ एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

देश में इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को मान्यता देने के संदर्भ में दो दिवसीय विशेष निरीक्षण एवं अध्ययन, 23 सितंबर को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी एवं 24 सितंबर को देवी अहिल्या हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का निरीक्षण

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

शहर चुनें

Follow Us Now