लाडनूं क्षेत्र में बाइक चोरों का आतंक, खेत के पास खड़ी बाइक एक-डेढ घंटे में ही चोर उड़ा ले गए 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं क्षेत्र में बाइक चोरों का आतंक,

खेत के पास खड़ी बाइक एक-डेढ घंटे में ही चोर उड़ा ले गए 

लाडनूं (kalamkala.in)। समूचे तहसील क्षेत्र में मोटर साइकिल चोरी की वारदातें आएदिन सामने आ रही है। गत दिनों समना गांव से कुछ ही देर में खड़ी बाइक चोरी हो गई थी। इससे पहले लाडनूं शहर के मालियों का बास में घर के सामने बाईक खड़ी करते ही वहां से उड़ा ली गई थी। इनका पता ही नहीं लग पाया कि तहसील के ग्राम रोज़ा में खेत में खला निकाल रहे युवक की बाइक करीब घंटा-डेढ घंटा के भीतर ही चोर उड़ा ले गए। पुलिस मामला दर्ज कर तलाश कर रही है। इस बारे में पुलिस थाना निम्बी जोधां में मूलसिंह (24) पुत्र भागसिंह जाति रावणा राजपूत निवासी रोजा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 4 अक्टूबर को रात्रि 10 बजे वह रामनिवारा के खेत में मूंग का खलिहान निकलवाने के लिये मोटरसाईकिल को घर से लेकर गया था। रोजा गांव से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर खेत के बाहर उसने मोटर साईकिल नम्बर आरजे 37 डीएस 2361 को रोड के साईड में खड़ी कर दिया और रामनिवास के खेत में थ्रेसर से मूंग निकालने लग गया। रात को करीब 11.30 बजे मूंग निकालने के बाद जब वह वापस घर जाने के लिये अपनी खड़ी की हुई मोटरसाईकिल को देखा, तो वहां वह मोटरसाईकिल नहीं मिली। उसने आसपास में काफी तलाश की, लेकिन मोटरसाईकिल का कोई पता नहीं लगा। यह मोटर साइकिल हीरो कम्पनी की और काले व लाल रंग की है, उसके नम्बर आरजे 37 डीएस 2361 है। उसका रजिस्ट्रेशन उसके सगे भाई महेन्द्रसिंह के नाम से है। महेंद्र सिंह 8 माह से शिलांग रह रहा है। शिलांग जाते समय उसने यह मोटरसाईकिल घरेलु कामकाज के लिये उसको दी थी। तब से वह उसे काम में ले रहा था। उसकी मोटर साईकिल नं. आरजे 37 डीएस 2361 को 4 अक्टूबर को रात के 10 से 11.30 बजे के बीच कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गये। पुलिस ने इस रिपोर्ट को धारा 303 (2) बीएनएस 2023 के तहत दर्ज किया है। हेड कांस्टेबल मूलाराम तफ्तीश कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now