लाडनूं पुलिस थाने में पेड़ों पर लगाए परिंडे और पक्षियों के लिए किया पानी का प्रबंध

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं पुलिस थाने में पेड़ों पर लगाए परिंडे और पक्षियों के लिए किया पानी का प्रबंध

लाडनूं (kalamkala.in)। गर्मी के बढ़ने को ध्यान में रखते हुए लाडनूं पुलिस थाने के थानाधिकारी शिम्भुदयाल मीणा ने थाना परिसर में लगे पेड़ों पर बैठने वाले पक्षियों की सुध ली है और इन चहचहाते पक्षियों को गर्मी में राहत पहुंचाने के उनके लिए पेड़ों पर परिंडे लगाए और उनमें पानी भरा। इससे पक्षियों को प्यास लगने पर पानी की तलाश में भीषण गर्मी में कहीं अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा और वे थाने के भीतर ही अपनी पानी की पूर्ति करके तृप्त हो सकेंगे। सीआई शिम्भुदयाल मीणा की इस पहल की सर्वत्र सराहना की जा रही है। इस बारे में सीआई मीणा का कहना है कि गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी की भारी कमी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उन्हें पीने का पानी उपलब्ध कराना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसी के कारण पुलिस थाना परिसर में परिंडे लगा कर पक्षियों की पानी की तलाश को पूरा किया है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे अपने घरों, दुकानों या आस-पास पेड़ों पर पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाएं और उन्हें छायादार स्थान पर पानी की व्यवस्था करके गर्मी के मौसम में अपनी प्राणियों के प्रति सद्भावना का परिचय दें। पर्यावरण और जीव संरक्षण के लिए यह बहुत जरूरी है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नौ करोड़ राजस्थानियों की अस्मिता की प्रतीक राजस्थानी भाषा को अविलंब मिले संवैधानिक मान्यता- राजेश विद्रोही, उर्दू के ख्यातनाम शायर का खुला विद्रोह, अब केवल और केवल लिखेंगे राजस्थानी में, अद्भुत संकल्प-शीघ्र मिले मान्यता

शहर चुनें

Follow Us Now