लाडनूं में ‘पानी बचाओ, भविष्य बनाओ’ कार्यशाला का आयोजन, महिलाओं को किया गया सम्मानित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में ‘पानी बचाओ, भविष्य बनाओ’ कार्यशाला का आयोजन, महिलाओं को किया गया सम्मानित

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं में सिवरेज कार्य की संवेदक एल.एंड टी. कम्पनी के तत्वावधान में पहली पट्टी में पन्नाजी समाधि स्थल क्षेत्र में ‘पानी बचाओ – भविष्य बनाओ’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। एलएनटी के सूरज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता भाजपा महिला मोर्चा नागौर देहात की जिला महामंत्री सुनीता वर्मा ने कहा कि जल जीवन का आधार है। बिना जल के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। प्रकृति में भी सर्वाधिक मात्रा जल की है। हमारे शरीर का भी अधिकतर हिस्सा जल से ही बना हुआ है‌। लेकिन, अफसोस है कि हम जल की कीमत नहीं समझते।बुजुर्गों ने जल को बचाने के बहुत सारे प्रयास किये, बहुत सारे नियम बनाए। लेकिन आज हम उन्हीं को तोड़ते जा रहे हैं। इसी कारण हमारे सामने पानी की कमी को लेकर समस्या बनी हुई है। वैज्ञानिक तीसरा विश्वयुद्ध जल को लेकर होना मानते हैं। उन्होंने पानी को बचाने को किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी और सरकार की जिम्मेदारी नहीं मान कर सबको मिलकर छोटे-छोटे प्रयास करने की जरूरत बताई। वर्मा ने पानी को बचाने के लिए स्नान में, कूलर में या अन्य गतिविधियों में पानी का कम से कम उपयोग करने और पानी को सहेज कर रखने को आवश्यक बताया। उन्होंने बरसात के पानी को स्टोर करने और पानी का उपयोग फ्लैश में कम करने को भी पानी बचाने का एक तरीका बताया और कहा कि पानी बचेगा तो हम बचेंगे।एलएनटी से सूरज कुमार सिंह ने लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। रंजीत झा, जीवन, ऋषि, रामधन मूंड, अनिल चौधरी, मधुसूदन, अरविंद व्यास, शशिकांत, मांगीलाल, चन्द्र विजय ने भी जल संरक्षण को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।कार्यशाला में सुमित्रा, मनोज, गीता, संपू, सरोज, सुखी, ममता, माया, उर्मिला, शांति, पूजा आदि महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं नगर पालिका के सभी 45 वार्डों के लिए वर्गवार आरक्षण हुआ निर्धारित, कलेक्टर ने एक बच्चे से निकलवाई आरक्षण की लॉटरी, लॉटरी के साथ ही सभी वार्डों से दावेदार हुए सक्रिय, भरने लगी है सोशल मीडिया पर चुनावी पोस्ट्स

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now