एसपी प्यारेलाल शिवराण से भाजपा नेता करणीसिंह ने की शिष्टाचार भेंट

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

एसपी प्यारेलाल शिवराण से भाजपा नेता करणीसिंह ने की शिष्टाचार भेंट

लाडनूं (kalamkala.in)। भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह ने गुरुवार को डीडवाना में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक प्यारेलाल शिवराण से शिष्टाचार भेंट की। एसपी शिवराण के डीडवाना में पद पर पदस्थापित होने के पश्चात उनसे की गई इस भेंट में करणीसिंह ने उन्हें पदग्रहण करने पर शुभकामनाएं दी एवं साफा पहनाकर उनका स्वागत-सम्मान किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शिवरकण ने लाडनूं के पूर्व विधायक ठा. मनोहर सिंह के साथ बिताए गए समय का स्मरण करते हुए उनकी कार्यशैली, जनसेवा के प्रति समर्पण तथा समाज उत्थान के लिए उनकी दूरदर्शी सोच का उल्लेख किया। एसपी द्वारा मनोहर सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से जुड़ी स्मृतियों को साझा करना भावुक एवं प्रेरणादायी पल रहा। भाजपा नेता करणी सिंह ने एसपी शिवराण को अपने इस दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना के साथ करते हुए निरंतर सफलता के नए आयाम स्थापित करने की शुभ भावना व्यक्त की‌।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now