भाजपा संगठन अधिक मजबूत होकर उभरने जा रही है- भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच व जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी का ग्रामीण मण्डल कसूम्बी, मीठड़ी, जसवंतगढ़ व लाडनूं का दौरा, जगह-जगह किया गया भव्य स्वागत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भाजपा संगठन अधिक मजबूत होकर उभरने जा रही है- भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच,

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच व जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी का ग्रामीण मण्डल कसूम्बी, मीठड़ी, जसवंतगढ़ व लाडनूं का दौरा, जगह-जगह किया गया भव्य स्वागत

लाडनूं (kalamkala.in)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच शनिवार को लाडनूं दौरे पर रहे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान, संगठनात्मक चर्चाओं एवं कार्यकर्ताओं से संवाद का उनका यहां विभिन्न मंडलों का रहा। भाजपा की नागौर देहात जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी व पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी उनके साथ रहे। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच के लाडनूं दौरे के दौरान जैन विश्व भारती के ऑडिटोरियम में उनके स्वागत में भाजपा लाडनूं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता करणी सिंह एवं शहर मंडल अध्यक्ष महंत गौतम दत्त के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपाध्यक्ष का अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुकेश दाधीच ने कहा कि लाडनूं में भाजपा संगठन मजबूत दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने करणी सिंह के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा आने वाले समय में भाजपा और सशक्त होकर उभरेगी।

आचार्य महाश्रमण के दर्शन किए और की आध्यात्मिक चर्चा

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने जैन विश्व भारती लाडनूं में विराजित आचार्य महाश्रमण के दर्शनों व आशीर्वाद तथा आध्यात्मिक चर्चा का लाभ भी लिया। प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने बताया कि आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में उन्हें आत्मिक शांति, संयम, नैतिकता और मानवीय मूल्यों पर आधारित जीवन जीने की प्रेरणा प्राप्त हुई। उनके तप, त्याग एवं अनुशासित जीवन समाज को सदैव सही दिशा प्राप्त हो रही है। दाधीच ने महाश्रमण जैसे संतों के मार्गदर्शन को व्यक्तिगत जीवन को समृद्ध करने के साथ ही राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला बताया। इस अवसर पर वहां जैन विश्व भारती के भागचंद बरड़िया, भाजपा की जिलाध्यक्ष सुनीता महेश्वरी, विधानसभा प्रवासी राकेश शर्मा, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह, सुजानगढ़ की भाजपा नेता संतोष मेघवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गजेंद्र सिंह ओड़ींट, भाजपा नेता जगदीश सिंह राठौड़, बजरंग सिंह लाछड़ी, जिला उपाध्यक्ष जगदीश पारीक, जिला महामंत्री किशन भींचर, देवीलाल दादरवाल, प्रवासी प्रभारी राकेश शर्मा, प्रवीण पुरोहित, जिला मंत्री नीतीश माथुर, मीठड़ी मंडल अध्यक्ष बृजराज सिंह, कसूम्बी ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष आनंद बागड़ा, मंजीत पाल सिंह सांवराद, नितेश माथुर, गोविंद सिंह कसूम्बी, संपत बोचीवाल, अंजनी कुमार सारस्वत, सूरज शर्मा, माया स्वामी, बीएल गुर्जर, अनिल पिलानिया, देव शर्मा, राजकुमार चिंडालिया, दीपक जांगिड़, सुरेश सोनी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मीठड़ी, कसूम्बी आदि में किया गया भव्य स्वागत

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के लाडनूं दौरे के दौरान विभिन्न स्थानों पर भाजपा नेता ओमप्रकाश बागड़ा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मीठड़ी चौराहा, रिड़मलास बाबा रामदेव होटल, सीकर-नोखा टोल प्लाजा आदि पर जगह-जगह उनका स्वागत किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं के गाड़ियों के काफिले के साथ उन्होंने बाद में गांव कसूम्बी में प्रवेश किया, जहां पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष आनंद बागड़ा एवं उनके साथियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड़ ने भाजपा के ग्रामीण मण्डल कसूम्बी कार्यालय का उद्घाटन किया और भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

जसवंतगढ में प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया

प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंतगढ़ में दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने द्वीप प्रज्ज्वलित करके एवं वन्देमातरम् गान के साथ शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री किशन भींचर, देवीलाल, उपाध्यक्ष जगदीश पारीक, मंडल अध्यक्ष आनंद बागड़ा, भाजपा प्रत्याशी करणी सिंह, सह प्रभारी संतोष मेघवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गजेंद्र सिंह ओड़ींट, प्रवीण पुरोहित, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश सिंह राठौड़, मंजीत पाल सिंह सांवराद सहित पार्टी के विभिन्न कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now