पंचायत राज व शिक्षा मंत्री दिलावर से भेंट कर शिक्षा में सुधार की मांग की, भाजपा अध्यक्ष आनंद बागड़ा ने सौंपा ज्ञापन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पंचायत राज व शिक्षा मंत्री दिलावर से भेंट कर शिक्षा में सुधार की मांग की, भाजपा अध्यक्ष आनंद बागड़ा ने सौंपा ज्ञापन

लाडनूं (kalamkala.in)। भाजपा ग्रामीण मण्डल कसूम्बी के अध्यक्ष आनंद बागड़ा ने जयपुर मे पंचायत राज व शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से मुलाकात कर उन्हें लाडनूं क्षेत्र में शिक्षा व पंचायतों में सफाई व्यवस्थाएं सुदृढ़ बनाने के लिए कहा तथा उन्हें वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। बागड़ा ने बताया कि कई सरकारी विद्यालयों में स्टाफ की कमी से पढ़ाई बाधित हो रही है, इन सभी रिक्त पदों पर विषयों के संबंधित व्याख्याता लगा कर इस विकट समस्या का समाधान करवाया जाए, ताकि सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का स्तर बढ़ सके। बागड़ा ने उन्हें एक लिखित ज्ञापन देकर अवगत कराया कि सरकारी विद्यालयों में बच्चों को खाने-पीने के लिए जो सामग्री दी जाती है, उसकी गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य को ठीक रखा जा सके। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता अनिल पिलानिया सहित अन्य कार्यकर्ता भी साथ रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मोटर साइकिलों पर आए चार लोगों ने घर के बाहर बैठे युवक पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाई, बड़ा बास में हुए इस कातिलाना हमले में युवक के हाथ व कंधे तथा पीठ पर लगी चोटें, हल्ला मचाने पर हमलावर भागे

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now