नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी,

ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

पुष्कर (kalamkala.in)। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज (राजस्थान पश्चिम) की प्रदेश स्तरीय बैठक गत रविवार को माली सैनी सेवा सदन संस्थान, पुष्कर में प्रदेश अध्यक्ष सेवाराम दग्दी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, समाज की एकजुटता, शिक्षा एवं राजनीतिक भागीदारी सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

सभी समाज बंधु एकजुट होकर करें संगठन को मजबूत

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी (हरियाणा) ने अपने संबोधन में कहा कि ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज सैनी, माली, शाक्य, मौर्य, कुशवाहा, रामी, तिंगला एवं रेड्डी समाज को राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व प्रदान करने वाला प्रमुख संगठन है। उन्होंने कहा कि समाज को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने के साथ-साथ राजनीतिक क्षेत्र में भी अपनी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने आगामी स्थानीय निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिक से अधिक योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताने के लिए समाजबंधुओं से एकजुट होकर प्रयास करने की अपील की। उन्होंने लगातार चौथी बार भी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सेवाराम दग्दी को बधाई दी।

परिवार बचाओ-समाज बचाओ अभियान

राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ताराचंद गहलोत ने संगठन की ‘परिवार बचाओ–समाज बचाओ’ मुहिम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सिंह सैनी के नेतृत्व में समाजहित में राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे विभिन्न कार्यों एवं संगठनात्मक गतिविधियों से उपस्थित पदाधिकारियों को अवगत कराया।

प्रदेशाध्यक्ष ने की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सेवाराम दग्दी ने राजस्थान पश्चिम प्रदेश की नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की। उन्होंने डॉ. अजय सैनी को प्रदेश महासचिव (संगठन), रूपचंद मारोठिया को प्रदेश कोषाध्यक्ष, श्रीमती गीता सोलंकी को प्रदेश महिला अध्यक्ष, पंकज सांखला को प्रदेश युवा अध्यक्ष तथा आयदान सिंह भाटी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की। इसके साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों की भी घोषणा की गई।

ग्राम स्तर तक बनाएंगे संगठन को मजबूत

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सेवाराम दग्दी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती एवं समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की विचारधारा एवं समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने, संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत करने तथा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संकल्प व्यक्त किया।

बैठक में रही इनकी गरिमामय उपस्थिति

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) कैलाश चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (शिक्षा प्रकोष्ठ) भंवरलाल मालाकार, अखिल भारतीय माली सैनी सेवा सदन संस्थान, पुष्कर के अध्यक्ष सत्यनारायण भाटी, अजमेर क्रय-विक्रय सहकारी समिति के चेयरमैन रूपचंद मारोठिया तथा महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय जागृति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोती बाबा सांखला, गोपाल लाल माली भीलवाड़ा, हेमराज सिसोदिया सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now