नगर पालिका पर किया गया झंडारोहण, राष्ट्रगान के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नगर पालिका पर किया गया झंडारोहण, राष्ट्रगान के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

लाडनूं (kalamkala.in)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका भवन पर ध्वजारोहण अधिशाषी अधिकारी हरेन्द्र चौधरी और सतर्कता समिति सदस्या सुमित्रा आर्य ने सभी पालिका कर्मचारियों के साथ मिलकर किया। झंडारोहण के बाद सुमित्रा आर्य के नेतृत्व में सामुहिक राष्ट्रगान किया गया। तत्पश्चात् सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और अल्पाहार से मुंह मीठा करवाया गया। इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी को साफा पहनाकर स्वागत किया गया तथा सुमित्रा आर्य का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। ईओ हरेन्द्र ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान ईओ हरेंद्र चौधरी, सुमित्रा आर्य, राजेन्द्र सिंह पंवार, संजय बारासा, आरआई पूनमचंद मीणा, एसआई रामचन्द्र पूनियां, गोपाल सांगेला, आत्माराम, अरविन्द धवल, वेदप्रकाश गुर्जर, पवन बारासा, ओमप्रकाश जमादार, महेन्द्र जमादार, भागचंद जमादार आदि उपस्थित रहे।

 

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now