पत्रकारिता, शिक्षा व समाजसेवा में उल्लेखनीय कार्य के लिए किया गया दीक्षांत हिंदुस्तानी का जिला स्तर पर सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पत्रकारिता, शिक्षा व समाजसेवा में उल्लेखनीय कार्य के लिए किया गया दीक्षांत हिंदुस्तानी का जिला स्तर पर सम्मान

लाडनूं (kalamkala.in)। युवा पत्रकार, शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता दीक्षांत हिन्दुस्तानी को जिला स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में पत्रकारिता, शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें समारोह में राजस्व मंत्री विजय सिंह चौधरी, जिला क्लक्टर अवधेश मीणा, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान आदि विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। दीक्षांत हिन्दुस्तानी के इस सम्मान पर उपखंड अधिकारी ममता लहुआ, जैन विश्व भारती की सचिवालय प्रभारी डॉ. विजयश्री शर्मा, जन संपर्क अधिकारी अभिमन्यु जोशी, आचार्य महाप्रज्ञ प्रोग्रेसिव स्कूल ग्रुप की कॉर्डिनेटर रचना बालानी तथा डीडवाना व लाडनूं के मीडियाकर्मियों एवं शिक्षकों सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं हैं। दीक्षांत हिंदुस्तानी पिछले एक दशक से शिक्षा, पत्रकारिता व समाजसेवा क्षेत्र में सक्रिय हैं और उन्हें उपखंड प्रशासन द्वारा भी 2016, 2021, 2024 में तीन बार सम्मान प्रदान किया जा चुका। कोविड संक्रमण के दौरान उन्हें चिकित्सा विभाग एवं अन्य संस्थाओं द्वारा भी साहस पूर्वक पत्रकारिता करने के लिए भी सम्मान प्रदान किया जा चुका। शिक्षा क्षेत्र में भी वे जंतु विज्ञान, इतिहास, साहित्य, पत्रकारिता, ज्योतिष, कला संस्कृति पर्यटन, प्रबंधन, कम्प्यूटर आदि विषयों में भी प्रशिक्षित है। उन्होंने सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘बहुओं से चोर मरवाए, चोर बहुओं के भाई’ रालोपा नेता खींवाराम घींटाला ने वर्तमान राजनीति पर कसे ताने, राजनीति में गुंडों से सांठगांठ को मिटाने के लिए उतरना पड़ा मैदान में, 25 सालों की राजनीति में वर्तमान में हुए असहज- घींटाला, लाडनूं में रालोपा की प्रेस वार्ता एवं कार्यकर्ता बैठक आयोजित कर किया पंचायत चुनाव का आगाज, प्रधान आरएलपी का बनाने का दावा

देश में इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को मान्यता देने के संदर्भ में दो दिवसीय विशेष निरीक्षण एवं अध्ययन, 23 सितंबर को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी एवं 24 सितंबर को देवी अहिल्या हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का निरीक्षण

शहर चुनें

Follow Us Now