भाजपा चलाएगी मंडल स्तर पर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा, तिरंगा यात्रा व विभाजन विभीषिका दिवस कार्यक्रम, कार्यक्रम की क्रियान्विति के लिए की गई मंडल स्तरीय संयोजक व सह संयोजकोंं की टीमों का गठन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भाजपा चलाएगी मंडल स्तर पर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा, तिरंगा यात्रा व विभाजन विभीषिका दिवस कार्यक्रम,

कार्यक्रम की क्रियान्विति के लिए की गई मंडल स्तरीय संयोजक व सह संयोजकोंं की टीमों का गठन

लाडनूं (kalamkala.in)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार भाजपा नागौर देहात जिलाध्यक्ष सुनीता महेश्वरी के नेतृत्व में जिले के सभी विधानसभाओं के मंडलों के 10 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ व ‘तिरंगा यात्रा’ तथा 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका दिवस’ मनाने के कार्यक्रम को लेकर मंडल वार टीमों का गठन किया गया है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के जिला संयोजक जगदीश प्रसाद पारीक ने इन टीमों के गठन की घोषणा की है। इन सभी मनोनीत मंडल संयोजकों व सह संयोजकों को निर्धारित तिथियों 10 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाने तथा तिरंगा यात्रा निकालने एवं 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाने हेतु निर्देश दिए गए हैं। संबंधित मंडलों के अध्यक्षों को भी इस कार्य में संयोजक एवं सहसंयोजकों का पूर्ण सहयोग करने का निर्देश दिया गया है। इन कार्यक्रमों की संपन्नता के पश्चात प्रत्येक कार्यक्रम के फोटो एवं लघु वीडियो जिला कार्यालय व जिला संयोजक को उनके व्हाट्सएप नंबर पर पर भेजने एवं सरल ऐप्प पर अपलोड भी करने के लिए निर्देशित किया गया है।

लाडनूं विधानसभा के सभी मंडलों के लिए इस तरह हुई नियुक्तियां

इस मनोनयन आदेश के तहत जिला उपाध्यक्ष व जिला कार्यक्रम संयोजक जगदीश प्रसाद पारीक ने लाडनूं विधानसभा क्षेत्र में मंडल स्तरीय संयोजकों की नियुक्ति करते हुए विधानसभा मॉनिटरिंग संयोजक के रूप में नितेश माथुर (जिला मंत्री) को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा मंडल स्तरीय नियुक्तियों में
लाडनूं शहर मंडल का संयोजक गौतम दत्त शास्त्री, सह संयोजक: रेणु कोचर पार्षद व दीपक जांगिड़ को, कसूम्बी ग्रामीण मंडल के लिए संयोजक रजनीश शर्मा, सह संयोजक पन्नालाल गुर्जर व मूल सिंह छपारा को, निम्बी जोधा ग्रामीण मंडल में संयोजक अनूप सिंह चौहान, सह संयोजक सत्यनारायण शर्मा ओड़ींट व अशोक पारीक सिकराली को, मीठड़ी ग्रामीण मंडल के लिए संयोजक ब्रजराज सिंह रायधना, सह संयोजक भवरलाल पटवारी व भवानीसिंह घिरड़ौदा मीठा को, दयालपुरा ग्रामीण मंडल का संयोजक शम्भु सिंह तोलियासर, सह संयोजक जुगलकिशोर शर्मा सूपका व रामावतार सिंह सेवा कै नियुक्त किया गया है।

डीडवाना विधानसभा के लिए टीमें

विधानसभा क्षेत्र डीडवाना के विधनसभा मोनिटरिंग संयोजक पवन टाक (जिला मंत्री) को बनाया गया है। मण्डल स्तरीय टीमों में डीडवाना शहर मण्डल के लिए संयोजक लोकेश पारीक, सह संयोजक प्रवीण तेजस्वी व राकेश जांगिड़ को, खुनखुना मण्डल के लिए संयोजक कालुराम भार्गव, सह संयोजक सुखाराम मेघवाल व जितेन्द्र सिंह को, मौलासर मण्डल के लिए संयोजक धर्मेन्द्र सिंह, सह संयोजक खेताराम बलारा व मनीषकुमार शर्मा को, खाटु खुर्द मण्डल के लिए संयोजक रविन्द्र सिंह, सह संयोजक हरि ॐ सारस्वत व सह संयोजक मुकेश जांगिड़ को, कोलिया मण्डल के लिए संयोजक बबलु बन्ना, सह संयोजक कैलाश मेघवाल व आजाद सिंह को नियुक्त किया गया है।

मकराना विधानसभा के मंडलों की टीमें

विधानसभा क्षेत्र मकराना के लिए विधानसभा मोनिटरिंग संयोजक राजेश डारा होंगे। मण्डल स्तरीय टीम में बोरावड़ मण्डल के लिए संयोजक दिनेश सोनी, सह संयोजक रेखाराम बाजडोलिया व सचिन टाक को मकराना ग्रामीण मण्डल (रानीगांव) के लिए संयोजक लक्ष्मण सिंह, सह संयोजक शेर सिंह भाटी व अजय सिंह को, मकराना शहर मण्डल के लिए संयोजक जितेन्द्र इन्दौरा, सह संयोजक कृष्णा दाधीच व अजय सिंह को, बुड़सू मण्डल में संयोजक बाबु सिंह, सह संयोजक रामुराम व पप्पुराम कुमावत को, गच्छीपुरा मण्डल के लिए संयोजक हनुमान जुनावा, सह संयोजक सुनील शर्मा व सुनील सोनी को नियुक्त किया गया है।

परबतसर विधानसभा के लिए मंडलों की टीमें

विधानसभा क्षेत्र परबतसर के लिए विधनसभा मोनिटरिंग संयोजक मूलचंद शर्मा (जिला मंत्री) को मनोनीत किया गया है। मंडल स्तरीय टीमों में परबतसर शहर मण्डल के लिए संयोजक नवल खण्डेलवाल, सह संयोजक दीपक गोयर व सुनील प्रजापत को, पीड़वा मण्डल के लिए संयोजक शिम्भुपुरी गोस्वामी व सह संयोजक विक्रम सिंह पुवालिया व मनोहर गरवा बस्सी को, बागोठ मण्डल के लिए संयोजक अश्विनी सोनी जावला, सह संयोजक पुखराज टेलर बागेठ व विकास टापरवाड़ा को, बडू मण्डल के लिए संयोजक सुनील जोशी बिदियाद, सह संयोजक महेन्द्र सिंह मालास गुसाईया व सह संयोजक महावीर सिंह किनसरिया को, मीठड़ी मण्डल के लिए संयोजक प्रभूराम कुमावत, सह संयोजक नन्दकिशोर चावला व सह संयोजक जगदीश कुमावत को नियुक्त किया गया है।

नावां विधानसभा के लिए गठित टीम

विधानसभा क्षेत्र नावां के लिए विधनसभा मोनिटरिंग संयोजक अरूण रिणवां (जिला मंत्री) को मनोनीत किया या है। मण्डल स्तरीय टीमों में कुचामन शहर मण्डल के लिए संयोजक राजेन्द्र कुमावत, सह संयोजक आनंद व्यास (पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष) व सुनील चावला (पार्षद प्रत्याशी) को, कुचामन ग्रामीण मण्डल के लिए संयोजक बजरंग शर्मा (शिव), सह संयोजक मुकेश कुमावत व अनिल सिंह को, चितावा मण्डल के लिए संयोजक नरेन्द्र शर्मा, सह संयोजक अशोक पचार व नटवर सिंह को, नावां शहर मण्डल के लिए संयोजक राजेन्द्र गुरिया, सह संयोजक विक्रम नायक व राजु टेलर को, नावां ग्रामीण मण्डल के लिए संयोजक पवन शर्मा (चौसला), सह संयोजक भंवरलाल व लालाराम को तथा मारोठ मण्डल के लिए संयोजक निर्मल योगी, सह संयोजक मनोज शर्मा व नारायण वैष्णव को बनाया गया है‌।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now