समारोह पूर्वक किया गया सेवाभावी आयुर्वेदिक रसायनशाला के नवीन प्रकल्प का शिलान्यास

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

समारोह पूर्वक किया गया सेवाभावी आयुर्वेदिक रसायनशाला के नवीन प्रकल्प का शिलान्यास

लाडनूं। शुद्धता के लिए प्रसिद्ध आयुर्वेदिक उत्पादों के निर्माता सेवाभावी आयुर्वेदिक रसायनशाला के नवीन प्रकल्प का भूमि-पूजन समारोह यहां जैन विश्व भारती परिसर में किया गया। इस भूमि-पूजन के आयोजन में बीकानेर निवासी गणेशमल बोथरा एवं मूलचंद नाहर द्वारा जैन संस्कार विधि से पूजन विधि सम्पन्न की गई। कार्यक्रम में छापर के जैन संस्कारक चमन दुधोड़िया ने प्रकृति के महत्व को परिभाषित करते हुए विधिवत पूजन कार्य सम्पन्न करवाया।

आधुनिक तकनीक से युक्त रहेगा नवीन प्रकल्प

इस अवसर पर जैन विश्व भारती के अध्यक्ष अमरचंद लूंकड़, सेवा भावी के मुख्य न्यासी मूलचंद नाहर द्वारा अनुदानदाता का अभिनंदन किया। जैन विश्व भारती के मंत्री सलिल लोढा ने अनुदानदाता गणेशमल बोथरा परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया एवं नवीन प्रकल्प की परियोजना प्रस्तुत की। ज्ञातव्य है कि यह नवीन प्रकल्प आधुनिक तकनीकों से युक्त रहेगा, जहां पर सभी औषधीय उत्पादों की शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाने के साथ औषध निर्माण किया जाएगा। आयोजन में जैन विश्व भारती के पूर्व अध्यक्ष धर्मचंद लुंकड़, जैन विश्व भारती संस्थान के कुलपति प्रो. बच्छराज दुगड़, उपाध्यक्ष पुखराज बडोला, कोषाध्यक्ष गौतमचंद समदड़िया, सदस्य केवलचंद मांडोत, जय तुलसी फाउंडेशन के मंत्री बजरंग सेठिया, सेवाभावी के न्यासी अभयराज बैंगाणी आदि उपस्थित रहे। साथ ही जैन विश्व भारती एवं सेवाभावी के समस्त कार्मिकगण भी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के छिपोलाई का कायाकल्प करने का संकल्प, जल आवक की नहरों की होगी खुदाई, तालाब के 400 बीघा अगोर भूमि क्षेत्र से हटवाए जाएंगे अतिक्रमण, सीसी निर्मित होगा तालाब का पूरे जलभराव क्षेत्र का पैंदा लाडनूं में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कार्यक्रम आयोजित

लाडनूं में बच्चों में संस्कारों के निर्माण के लिए पांच दिवसीय राष्ट्रीय शिविर का आयोजन, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के तत्वावधान में आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now