मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने टेहला में भाजपा नेता ओंकारसिंह लखावत के निवास पर पहुंच कर लिया शोक सभा में भाग, जताया लखावत की दिवंगत पत्नी के प्रति शोक, लखावत के यहां शोक सभा में लाडनूं से सुमित्रा आर्य सहित पहुंचे अनेक दिग्गज नेता

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने टेहला में भाजपा नेता ओंकारसिंह लखावत के निवास पर पहुंच कर लिया शोक सभा में भाग, जताया लखावत की दिवंगत पत्नी के प्रति शोक,

लखावत के यहां शोक सभा में लाडनूं से सुमित्रा आर्य सहित पहुंचे अनेक दिग्गज नेता

 

टेहला/ नागौर (kalamkala.in)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को नागौर जिले के टेहला गांव पहुंच कर राजस्थान धरोहर प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता ओंकार सिंह लखावत के निवास पर आयोजित शोक सभा में भाग लिया और लखावत की पत्नी रतनकंवर के निधन पर लखावथ और परिजनों के प्रति शोक-संवेदना अभिव्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत रतनकंवर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

मुख्यमंत्री ने पुष्कर व जवाजा में अनेक कार्यक्रमों में लिया हिस्सा

इससे पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल ने पुष्कर में आयोजित कार्यक्रम वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत सभा व कलश यात्रा में शामिल हुए और फिर ब्रह्मा मंदिर में दर्शन व एंट्री प्लाजा पर पौधरोपण, ब्रह्मघाट पर जलाभिषेक व पुष्कर सरोवर पूजन के पश्चात् जवाजा में तालाब की पाल जवाजा सरोवर पर जलाभिषेक किया व कलश यात्रा में भाग लिया। साथ ही वहां महादेव मंदिर के सामने पौधरोपण और वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद वे रियांबड़ी (नागौर) के टहला हेलीपैड पर उतर कर ओंकार सिंह लखावत के निवास पर पहुंच और लखावत की पत्नी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इन सबकी रही शोकसभा में उपस्थिति

टेहला में हेलीपेड पर मुख्यमंत्री की अगवानी किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी, डेगाना विधायक अजय सिंह कीलक, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, जनता प्रधान संदीप चौधरी, रियांबड़ी प्रधान मदन दिलावर, रामकुमार भूतड़ा व जिला अध्यक्ष सुनीता रांदड़ आदि नेताओं ने की। शोकसभा में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरू, उप जिला प्रमुख शोभाराम जयपाल नवरत्नमल सिंघवी, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमित्रा आर्य, जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश यायावर सहित कई प्रमुख लोग, जनप्रतिनिधि व भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान टेहला में पुलिस व प्रशासन की सघन तैनाती रही‌।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now