सड़क हादसे में घायल की सुध लेने वाले राहगीरों का पुलिस ने किया सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सड़क हादसे में घायल की सुध लेने वाले राहगीरों का पुलिस ने किया सम्मान

लाडनूं (kalamkala.in)। सड़क दुघर्टना के बाद घायलों की सुध लेने और उनको तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने वाले मददगार लोगों को निम्बी जोधां पुलिस ने सम्मानित किया है। यह सम्मान पुलिस ने ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए दिया है, जिनसे घायलों को मदद करने वालों को प्रेरणा मिल सके।निम्बी जोधा पुलिस द्वारा ऐसे सम्मानित किए गए दो मददगार व्यक्तियों में गंगाराम पुत्र बालाराम जाट उम्र 56 साल निवासी मालगांव तथा चैनाराम पुत्र धनाराम जाट उम्र 40 साल निवासी मालगांव शामिल हैं। वृताधिकारी जितेन्द्र सिंह चारण के आदेशानुसार सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार हेतु अविलंब अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने के क्रम में निम्बी जोधां पुलिस थाने के थानाधिकारी सिद्धार्थ प्रजापत द्वारा इन दो मददगार राहगीरों गंगाराम व चेनाराम के कार्य के प्रशंसनीय होने से गुरूवार को पुलिस थाना निम्बी जोधा पर ग्रामीणों के समक्ष साफा एवं माला पहनाया जाकर स्वागत किया गया। निम्बी जोधा पर ग्रामीणों के समक्ष साफा एवं माला पहनाया जाकर स्वागत किया गया। इस स्वागत कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को भी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद कर अस्पताल पहुंचाने तथा पुलिस व 108 एम्बुलेन्स को सूचित करने बाबत् अपील की गई। गौरतलब है कि 2 फरवरी को सायं करीब 7-8 बजे रामेश्वरलाल पुत्र मांगीलाल जाट, उम्र 56 साल, निवासी मालगांव अपनी मोटरसाईकिल से खेत से घर जा रहा था कि रास्ते में अचानक मोटरसाईकिल के आगे नीलगाय आ जाने से रामेश्वरलाल मौके पर घायल हो गया था। जिस पर राहगीर गंगाराम पुत्र बालाराम जाट व चेनाराम पुत्र धनाराम जाट निवासीगण मालगांव ने बिना विलम्ब किये अपनी स्वयं की बोलेरो कैम्पर गाड़ी पर घायल रामेश्वरलाल को बैठाया तथा प्राथमिक उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय लाडनूं में भर्ती करवाया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

जैन विश्व भारती में विरल जैन दीक्षा समारोह का आयोजन, मुमुक्षु सलोनी व मुमुक्षु खुशी ने गुरुदेव से स्वीकारा संयम जीवन, मात्र दो घंटे पूर्व की घोषणा पर ग्रहण किया संन्यास, मुमुक्षु सलोनी नखत से बनी साध्वी सुकृतप्रभा

आत्मशुद्धि के लिए अहिंसा की आराधना, संयम की साधना और तप का आसेवन जरूरी- आचार्यश्री महाश्रमण, लाडनूं के विभिन्न संस्था-संगठनों ने किया ने आचार्य श्री महाश्रमण का नागरिक अभिनंदन, 2028 में रहेगा आचार्य श्री महाश्रमण का हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, मसूरी का पदभ्रमण