जनता और पुलिस के मध्य सामंजस्य स्थापित करने और अपराधों को कम करने में रहती है सीएलजी सदस्यों की महत्ती भूमिका- एसपी ज्ञानचंद यादव, लाडनूं पुलिस थाने में ईदुल जुहा के अवसर पर एसपी ने स्वयं ली सीएलजी की बैठक, लाडनूं में हुआ भव्य स्वागत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जनता और पुलिस के मध्य सामंजस्य स्थापित करने और अपराधों को कम करने में रहती है सीएलजी सदस्यों की महत्ती भूमिका- एसपी ज्ञानचंद यादव,

लाडनूं पुलिस थाने में ईदुल जुहा के अवसर पर एसपी ने स्वयं ली सीएलजी की बैठक, लाडनूं में हुआ भव्य स्वागत

लाडनूं (kalamkala.in)। जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव ने कहा है कि सीएलजी सदस्यों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। ये जनता और पुलिस के मध्य सामंजस्य स्थापित करते हैं और अपराधों को कम करने में भी इनकी महत्ती भूमिका रहती है। वे यहां पहली बार लाडनूं पुलिस थाने आए थे और यहां ईदुल अजहा के अवसर पर आयोजित सीएलजी की बैठक में सदस्यों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने युवाओं में पनपती नशे की लत पर चिंता जताते हुए कहा कि इस सम्बन्ध में किसी तरह की कोई भी सूचना हो उसे अविलम्ब पुलिस को अवश्य दें। उन्होंने लड़कों पर ध्यान रखने की जरूरत भी बताई और कहा कि निगरानी से बदमाशी मिट जाती है। उन्होंने अपने आस-पास की संदिग्ध गतिविधियों और संदिग्ध लोगों का भी ध्यान रखने की जरूरत बताई और कहा कि किसी भी तरह के शक वाली गतिविधि हो तो उसके बारे में तत्काल सूचना दें। इन सब पर नियंत्रण सीएलजी सदस्यों के माध्यम से संभव है। उन्होंने बताया कि कोई बिना मेहनत के कोई भी पैसे वाला नहीं बन सकता। आजकल अचानक रईस बनने के लिए कुछ लोग गलत गतिविधियों से जुड़ जाते हैं। ऐसे लोगों का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने साइबर क्राइम को नियंत्रित करने के लिए ऐसी किसी भी एक्टिविटी पर नजर रखें। और लोगों को इस बारे में बता कर जागरूक भी करें। करोड़ों का साइबर फ्रॉड होता है, इसलिए ओनलाइन गतिविधियों पर पूरा कंट्रोल रखें। ओनलाइन खरीदारी करने से पहले सब पूरा चैक अवश्य करें।

लाडनूं पुलिस थाने में बढाए जाएंगे जवान

बैठक के दौरान एसपी यादव ने सड़क हादसों की रोकथाम को लेकर बताया कि ओवर स्पीड ही दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण होता है। साथ ही कसूम्बी से सुजानगढ़ जाने वाले मार्ग पर होने वाले हादसों का उल्लेख करते हुए उन्होंने सीओ जितेन्द्र सिंह से कहा कि सड़क मार्गों के ब्लेक स्पोट वाले स्थानों पर ‘खतरनाक मोड़’ और ‘दुर्घटना संभावित क्षेत्र’ आदि के संकेतक बोर्ड लगाए जाएं। पुलिस अधीक्षक यादव ने सीएलजी सदस्यों को आश्वस्त किया कि पुलिस थाने में नफरी कम होने की समस्या का सुधार आगामी दस दिनों में हो जाएगा। उन्होंने बताया कि 175 पुलिस जवानों की ट्रेनिंग पूरी होने वाली है, वे जल्दी ही आएंगे और कमी की पूर्ति हो सकेगी। उन्होंने ईदुल जुहा का पर्व शांति और सौहार्द कायम रखते हुए मनाने की अपील की और कहा कि ईद को भी हमारी भारतीय संस्कृति के अनुसार ही मनाया जाना चाहिए। बैठक के दौरान सीएलजी सदस्यों द्वारा ईदुल जुहा पर सफाई व्यवस्था और पानी की प्रचुर आपूर्ति बनाए रखने की आवश्यकता बताई, जिस पर एसपी ने नगर पालिका अधिकारियों और जलदाय विभाग के अधिकारियों को व्यवस्था बनाए रखने के लिए पाबंद किया।

ईदुल जुहा पर सफाई और पानी की जरूरत पर दिया जोर

बैठक में शहर काजी सैयद मो. मदनी अशरफी ने बताया कि लाडनूं शहर की सभी ईदगाहों और 5-7 मस्जिदों में ईद की नमाज पढी जाएगी। उन्होंने कहा कि लाडनूं में सदैव एकता व भाईचारा के साथ त्यौहार मनाते रहे हैं और इसी प्रकार अब भी मनाएंगे। नरेंद्र भोजक ने सफाई का पूरा ध्यान रखने की जरूरत पर बल दिया और इसके लिए पानी की सप्लाई बराबर रखी जानी जरूरी बताई। शंकर आकाश ने गोपालपुरा रोड पर जैन विश्व भारती के पीछे के तिराहे पर पुलिस चौकी की स्थापना की जरूरत बताई और! कहा कि इस मार्ग पर अवैध गतिविधियां भी होती रहती है, जबकि यहां कोलेज भी खुल चुकी है। सुमित्रा आर्य ने लाडनूं की कानून-व्यवस्था की स्थिति को बेहतरीन बताया। बलजी बिसायती ने लाडनूं की दरगाह और उर्स आदि की जानकारी दी। छत्तरसिंह बैद ने सीएलजी की मीटिंग पुलिस थाने के बजाय पुलिस चौकी में रखी जाने की जरूरत बताई।

लाडनूं में किया गया एसपी का भव्य स्वागत

डीडवाना-कुचामन जिले के पुलिस अधीक्षक पद पर हाल ही में पदस्थापित एसपी ज्ञानचंद यादव ने जिले में पहली बार लाडनूं पहुंच कर लाडनूं पुलिस थाने का निरीक्षण किया और यहां सीएलजी की बैठक लेकर पूरे लाडनूं की कानून-व्यवस्था की जानकारी ली। इस अवसर पर पत्रकार संघ के अध्यक्ष जगदीश यायावर ने एसपी यादव को साफा पहनाकर उनका स्वागत-सम्मान किया। लाडनूं की श्री राम आनंद गौशाला की तयफ से सुशील पीपलवा व हनुमान मल जांगिड़ ने उन्हें गौशाला का स्मृति चिह्न प्रदान किया। बृजेश महेश्वरी, कैलाश घोड़ेला, सुरेश जाजू, सांवरमल प्रजापत आदि भारत विकास परिषद के सदस्यों ने भी शॉल और दुपट्टे पहना कर उनका सम्मान किया। अंत में लाडनूं सीओ जितेन्द्र सिंह चारण ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

बैठक में ये सब रहे उपस्थित 

इस बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव, पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र सिंह चारण, थानाधिकारी शिंभुदयाल मीणा, सहायक पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र गिला एवं अन्य पुलिस स्टाफ तथा तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय, विद्युत निगम के सहायक अभियंता राकेश कुमार मीणा, नगर पालिका के अखिलेश पारीक, राजेन्द्र सिंह पंवार आदि के अलावा सीएलजी सदस्यों में सुमित्रा आर्य, जेपी टाक, हनुमान मल जांगिड़, कैलाश घोड़ेला, बृजेश माहेश्वरी, सुरेश जाजू, नरेंद्र भोजक, सुशील पीपलवा, जेपी टाक, शिम्भुसिंह जैतमाल, सांवर मल प्रजापत, रामानंद गुर्जर, बलजी बिसायती, असगर अली शेख, मुमताज चौपदार, जावेद बल्खी, छत्तरसिंह बैद, सवाई सिंह राजपुरोहित आदि मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बस स्टेंड की गंदगी के असली दोषी लोगों पर हो सख्त कार्रवाई, सफाई के साथ उनकी तरफ भी ध्यान दे नगर पालिका, आखिर कब तक चलेगा यह गंदगी फैलाने का कारोबार, कब तक नगर पालिका सुनेगी लोगों के ताने, नियमित सफाई के बाद भी बनी रहती है नगर पालिका ही दोषी

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सुलभ एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना विधिक सेवा संस्थाओं का उद्देश्य- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश आरिफ मोहम्मद खान चायल, लाडनूं के सुभाष बोस स्कूल में ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडे के तहत नशामुक्ति पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजस्थान समान नागरिक संहिता पर जनसुनवाई में प्रारूप समिति सदस्य बसंत सिंह छाबा ने सुने जिले के नागरिकों के सुझाव, जिले भर के नागरिकों, धर्मगुरुओं जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तुत किये समान नागरिक संहिता पर अपने सुझाव, आमजन वेब पोर्टल https://ucc.rajasthan.gov.in एवं क्यूआर कोड के माध्यम से भी दर्ज कर सकते हैं सुझाव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now