जिला पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर जारी, गोपनीय रखा जाएगा सूचना देने वाला, एसपी ने आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लोगों से सूचना देने का सहयोग मांगा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जिला पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर जारी, गोपनीय रखा जाएगा सूचना देने वाला,

एसपी ने आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लोगों से सूचना देने का सहयोग मांगा

डीडवाना (kalamkala.in)। जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव आईपीएस द्वारा आमजन एवं पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर सार्वजनिक किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ज्ञान चन्द्र यादव ने आमजन की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए एवं पुलिस-जन सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस कंट्रोल रूम के संपर्क नंबर सार्वजनिक किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अब कोई भी नागरिक किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, संदिग्ध व्यक्ति, अवैध हथियार, मादक पदार्थ तस्करी, साइबर अपराध, महिला उत्पीड़न अथवा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक गतिविधियों की सूचना सीधे पुलिस तक आसानी से पहुंचा सकता है। उनके द्वारा दी गई एक सूचना भी कई अपराधों पर रोक लगा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस कंट्रोल रूम डीडवाना-कुचामन के संपर्क सूत्र ये जारी किए गए हैं –
01580-299102
9530413387
8005544110

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

आगामी नगरीय एवं पंचायतीराज चुनावों की पूर्व तैयारियों को लेकर प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित, उपखंड अधिकारी ममता लहुआ ने दिए निर्देश- सभी प्रकोष्ठ प्रभारी अपने-अपने दायित्वों एवं कार्यों की पूर्ण पूर्व तैयारी समयबद्ध करें

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now