कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा व नेता प्रतिपक्ष जूली सहित कांग्रेस नेताओं का लाडनूं में स्वागत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा व नेता प्रतिपक्ष जूली सहित कांग्रेस नेताओं का लाडनूं में स्वागत

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का नागौर से लौटते हुए लाडनूं में भव्य स्वागत किया गया। यहां करंट बालाजी रोड़ पर युवा कांग्रेस नेता आलोक घिंटाला के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीका राम जुली, राहुल भाकर व हुसैन सुल्तानिया सदस्य प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को विजय बनाने की बात कही। गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा के तहत कांग्रेस नेता नागौर से चूरू जाते समय लाडनूं में रूक कर कार्य कर्ताओं से रूबरू हुए। इस दौरान सही राम कासनियां,चंदन डूडी, अजीज खान, विकास जयपुरिया, सुखाराम, खेता राम खींचड, रमेश ठोलिया, लोकेश शर्मा, दीन दयाल तथा दिनेश स्वामी सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्य कर्ता व गणमान्य नागरिक मौजूद थे। यहां एनएच 58 पर वे भोले दा ढाबा पर रुके, जहां कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। डोटासरा ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं की हौसला-अफजाई की और कहा कि कांग्रेस नेता जनहित के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर कांग्रेस कार्यकर्ता भोलाराम सैनी, कमल सैनी, सुखवीर आर्य, आलोक घिंटाला, छोटू जाखड़, श्रवण गुर्जर और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं सतर्क है पुलिस- आपात स्थिति में महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए जिला पुलिस ने जारी किए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387, 24X7 सक्रिय रहेगी यह हेल्पलाइन, छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now