लाडनूं नगर पालिका में सफाई कार्य के जिम्मे को लेकर छिड़ा विवाद, अनुभवी शिक्षित लोगों के साथ भेदभाव की सुगबुगाहट, नियमों के हवाले से सही पदोन्नति की मांग को लेकर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं नगर पालिका में सफाई कार्य के जिम्मे को लेकर छिड़ा विवाद, अनुभवी शिक्षित लोगों के साथ भेदभाव की सुगबुगाहट,

नियमों के हवाले से सही पदोन्नति की मांग को लेकर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी

लाडनूं (kalamkala.in)। नगर पालिका लाडनूं में शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर फिर विवाद सामने आया है। यहां जमादार पद पर काम कर चुके लोगों को वर्तमान में हटाया जाकर अन्य की नियुक्ति किया जाना सुर्खियों में आ चुका है। इसे लेकर विभिन्न पार्षदों ने गहरा रोष और विरोध जताया है, वहीं ऐसे कार्मिक भी मुखर हो चुके हैं तथा उन्होंने ईओ को पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी तक दे दी है। नगर पालिका के ऐसे कार्मिकगण सुखदेख, हरेन्द्र, रुपचन्द्र, ओमप्रकाश व सुभाष चन्द्र ने अधिशाषी अधिकारी को पत्र दिया है। इस पत्र में उन्होंने समस्त सफाई कर्मचारियों की वरिष्ठता सूचि जारी करवाने की मांग की है और अनुभव एवं शैक्षणिक योग्यता के अनुसार पदोन्नतियां दिए जाने की मांग की है।

सफाईकर्मियों ने उठाए पदोन्नति को लेकर कानूनी सवाल

इन कार्मिकों ने अपने पत्र में लिखा है कि सफाई कर्मचारियों को पदोन्नत कर जमादार के पद पर पदोन्नति दी जा रही है। इस संबंध में समस्त सफाई कर्मचारियों की वरिष्ठता सूचि जारी करवाई जाए। प‌दोन्नति के नियमानुसार 50 प्रतिशत अनुभव के आधार पर एवं 50 प्रतिशत शैक्षणिक योग्यता के आधार पर ही पदोन्नति दी जावे। उन्होंने पत्र में प‌दोन्नति आदेश किसी भी राजनैतिक दबाब एवं पक्षपात पूर्ण रवैये से पदोन्नति नहीं की जाये। साथ ही प‌दोन्नति स्वायत शासन विभाग राज. जयपुर के आदेश क्रमांक प/ग () का / एस. एम.ई.- 11/डीएलबी 22/2677 दिनांक 22.08.2022 के निर्देशानुसार ही दी जानी चाहिए। पत्र में चेतावनी दी गई है कि अगर प‌दोन्नति में किसी प्रकार का भेदभाव एवं पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाया जाता है तो मजबूरन अग्रिम कार्यवाही करने के लिए उन्हें न्यायालय की शरण में जाना पड़ेगा। इस पत्र की प्रतियां स्वायत शासन विभाग जयपुर के निदेशक, जिला कलक्टर और स्थानीय निकाय विभाग के उपनिदेशक (क्षेत्रीय) अजमेर को भी भेजी गई है।

विवादास्पद बना ईओ का यह आदेश

सफाईकर्मियों की पदोन्नति का यह विवाद तब पैदा हुआ, जब अधिशाषी अधिकारी ने एक कार्यालय आदेश जारी कर पहले से कार्य कर रहे कार्यवाहक जमादारों को हटाया जाकर इस पद पर कुछ अन्य लोगों की नियुक्तियां मनमर्जी से कर दी गई। इस आदेश क्रमांक- नपाला. / 2025-26 138 दिनांक : 16/4/2025 में बताया गया है कि प्रशासनिक दृष्टिकोण को मद्देनजर रखते हुए स्थानीय नगर पालिका क्षेत्र की सफाई व्यवस्था सबंधित पूर्व में समय-समय पर जारी समस्त आदेशों को प्रत्याहारित करते हुए कार्य किये जाने हेतु निम्नानुसार वार्ड आवंटन किया जाकर कार्यवाहक जमादार अधिकृत किया जाता है। इनमें महेन्द्र कुमार को कार्यवाहक सफाई निरीक्षक पद पर वार्ड संख्या 1 से 45 तक आवंटित किए गए हैं। पप्पु को कार्यवाहक जमादार पद पर वार्ड सं. 1 से 15 तक, भागचन्द को कार्यवाहक जमादार कार्य पर वार्ड संख्या 16 से 30 तक और गणेश को कार्यवाहक जमादार पद पर आवंटित वार्ड सं. 31 से 45 तक का जिम्मा सौंपा गया है। यह आदेश तुरन्त प्रभावशील करते हुए सफाई से सबंधित सम्पूर्ण शिकायतों का निस्तारण तीव्र गति से करने और पालिका क्षेत्र की सम्पूर्ण सफाई करवाया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही इन सबको किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाने के लिए सचेत किया गया है। यहां गौरतलब है कि यह आदेश जारी किया जाते ही पार्षदों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई तथा अधिकांश पार्षदों ने इन आदेशों को मनमाने और अनुचित तथा शहर की सफाई व्यवस्था को बिगाड़ने वाले आदेश करार दिया। अब सफाईकर्मियों में भी इसे लेकर असंतोष जाहिर हुआ है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now