लाडनूं: दुष्कर्म के आदतन आरोपी को निम्बी जोधां पुलिस ने तेलंगाना जाकर पकड़ा, आरोपी पहले एक साल न्यायिक हिरासत में जेल में रह चुका, स्कूल से लौटती बालिका को सूनसान जगह ले जाकर किया दुष्कर्म, पहले भी एक नाबालिग बालक के साथ कर चुका दुष्कर्म

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं: दुष्कर्म के आदतन आरोपी को निम्बी जोधां पुलिस ने तेलंगाना जाकर पकड़ा, आरोपी पहले एक साल न्यायिक हिरासत में जेल में रह चुका,

स्कूल से लौटती बालिका को सूनसान जगह ले जाकर किया दुष्कर्म, पहले भी एक नाबालिग बालक के साथ कर चुका दुष्कर्म

लाडनूं (kalamkala.in)। पुलिस थाना निम्बी जोधा आदतन दुष्कर्म करने वाले एक ऐसे आरोपी को ठेठ तेलंगाना जाकर पकड़ने में कामयाब हुई है, जो लाडनूं तहसील के बल्दू गांव का निवासी है तथा नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद फरार होकर तेलंगाना पहुंच गया था। शातिराना दिखाते हुए उसने अपना मोबाइल भी साथ नहीं लिया था। मुलजिम पहले एक साल की न्यायिक हिरासत काट चुका था। उसके खिलाफ निम्बी जोधां में यह दूसरा मामला है, जो पोक्सो एक्ट का है। इस मामले में पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करके उसे पकड़ा है। आरोपी नेस्कूल से घर लौट रही नाबालिग बालिका को सूनसान जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने किया था। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की जाकर त्वरित अनुसंधान एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश के अथक प्रयासों के बाद दुष्कर्म के अभ्यस्त आरोपी सीताराम धेतरवाल पुत्र भैराराम घेतरवाल निवासी बल्दू को तेलंगाना से पकड़ने में पुलिस कामयाब हुई। साथ ही वारदात में प्रयुक्त मोटर साइकिल को भी बरामद कर लिया गया है।आरोपी दुष्कर्म करने का अभ्यस्त है। पूर्व में भी उसने नाबालिक बालक के साथ दुष्कर्म किया था और उस प्रकरण में एक साल तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल जा चुका था।

स्कूल से लौटती बालिका को सूनसान में ले जाकर किया दुष्कर्म

इस वारदात के अनुसार 15 अप्रेल को निम्बी जोधां पुलिस थाने में दर्ज एक रिपोर्ट में नाबालिग पुत्री के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री को स्कूल से छुट्टी होने पर घर लौटते समय सूनसान जगह पर रास्ता रोककर बालिका को जबरन पकड़कर उसके दुष्कर्म किया गया। इस रिपोर्ट को प्रकरण संख्या 44/2025 में धारा 126 (2),115 (2), 64 (1) बीएनएस 2023 एवं 3/4, 5 एन/6 पोक्सो एक्ट 2012 में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया। मौके पर एफएसएल टीम एवं एमओबी बुलाई जाकर घटना से संबंधित साक्ष्य संकलन किये गए। पीड़िता के 183 बीएनएसएस के तहत बयान लेखबद्ध करवाये गये। आरोपी काफी शतिर प्रवृति का होने से स्वयं का मोबाइल फोन घर पर छोड़कर सकुनत से रूपोश हो गया। विशेष टीम द्वारा आरोपी के संबंध में आसूचना संकलन की, जिससे पता चला कि वह हैदराबाद (तेलंगाना) की तरफ चला गया है। इस पुलिस टीम ने बिना किसी विलंब के जयपुर से हवाई यात्रा करते हुए हैदराबाद पहुंच कर तकनीकी साक्ष्य एवं आसूचना संकलित करते हुए आरोपी सीताराग घेतरवाल को बाउपेट करीम नगर तेलंगाना से पकड़ा। यह आरोपी सीताराम घेतरवाल पूर्व में नाबालिग बालक के साथ दुष्कर्म करने के संबंध में पुलिस थाना लाडनूं के प्रकरण संख्या 42 दिनांक 17.02.2021 में करीब 1 साल से अधिक अवधि तक न्यायिक अभिरक्षा में रह कर जमानत पर आया था। आरोपी द्वारा पुनः दुष्कर्म की पुनरावर्ति की गई है। इस प्रकार आरोपी दुष्कर्म करने का अभ्यस्त अपराधी है।

इस पुलिस टीम को मिली अनुसंधान व गिरफ्तारी में सफलता

इस मामले में एसपी के अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा (आर.पी.एस.), वृताधिकारी विक्की नागपाल के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी निम्बी जोधां रामेश्वरलाल उ.नि. के नेतृत्व में गठित टीम के सदस्यों सहायक उप निरीक्षक बस्तीराम, हेड कांस्टेबल भगवान सिंह, प्रेमप्रकाश, कांस्टेबल लक्ष्मीनारायण, राजकुमार, हरीराम, बृजगोपाल, बेणीगोपाल, जसुराम, मनोज, कृष्णकुमार और तुलसीराम ने सफलता प्राप्त की। इनमें कांस्टेबल राजकुमार का विशेष योगदान रहा।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now