राज्य में बढा भ्रष्टाचार, हो रहा महिलाओं पर अत्याचार और युवाओं से खिलवाड़, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की हुंकार, नागौर में भाजपा की जन आक्रोश महाघेराव में बड़ी संख्या में उमड़े लोग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राज्य में बढा भ्रष्टाचार, हो रहा महिलाओं पर अत्याचार और युवाओं से खिलवाड़,

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की हुंकार,

नागौर में भाजपा की जन आक्रोश महाघेराव में बड़ी संख्या में उमड़े लोग

नागौर। भारतीय जनता पार्टी ने नागौर जिला मुख्यालय पर जिले भर के कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर जन-आक्रोश महाघेराव का आयोजन किया। नागौर के पशु प्रदर्शनी स्थल पर विशाल आमसभा आयोजित किए जाने के बाद सभी कलेक्ट्रेट पहुंचे और महाघेराव किया। जनसभा में वक्ताओं ने कांग्रेस सरकार के शासनकाल में भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराध, पेपर लीक, महिला अत्याचार, किसान और युवाओं से वादाखिलाफी जैसे मुद्दों पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर निशाने साधे। सरकार की साढ़े चार साल की गलत नीतियों से जनता को त्रस्त बताया। महाघेराव के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने रैली के रूप में पशु प्रदर्शनी स्थल से प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जन आक्रोश यात्रा और महांघेराव में सीपी जोशी के भाषण के ठीक बाद करीब 2 किलोमीटर लंबी जन आक्रोश यात्रा निकाली गई, जो कलेक्ट्रट पहुंची, यहां जमकर हल्ला बोला गया। कांग्रेस सरकार के खिलाफ युवाओं, महिलाओं आदि ने खूब नारेबाजी की। यहां हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता आक्रोश जताने महाघेराव में पहुंचे थे।

क्राइम में नंबर वन स्टेट बना राजस्थान

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मौजूदा गहलोत सरकार सिर्फ भ्रष्टाचार में लिप्त है, आज उनकी ही पार्टी में कलह पैदा की जा रही है। उनकी सरकार के कार्यकर्ता ही भ्रष्टाचार के आरोप सरकार पर लगा रहे हैं। इस सरकार के कार्यकाल में तानाशाही, भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार, युवाओं से खिलवाड़ जैसे मामले हर जगह देखने को मिल रहे हैं। शांत रहने वाला राजस्थान प्रदेश आज क्राइम में नंबर वन स्टेट बन गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चैधरी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार की ना नीति साफ है और ना ही नियत, इस सरकार की कथनी और करनी में हमेशा ही फर्क रहा, इसलिए अब जनता इस सरकार को बदलने का मानस बना चुकी है। जन सभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चैधरी के अलावा राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चैधरी, नागौर भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनराम चैधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न चंद, पद्रेश मंत्री व जिला प्रभारी अशोक सैनी, डेगाना के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री अजय सिंह किलक आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिले भर से अनेक भाजपा विधायक, पूर्व विधायक, भाजपा पदाधिकारी और जिलेभर से आए कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लाडनूं से भी बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

जिला मुख्यालय पर आयोजित जन आक्रोश महाघेराव में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में लाडनूं से भाजपा कार्यकर्ता गाड़ियां लेकर पहुंचे। यहां से जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओड़ींट व पूर्व विधायक मनोहर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का हुजूम नागौर गया। लाडनूं से नागौर जाने वाले प्रमुख कार्यकर्ताओं में जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह, भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमित्रा आर्य, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नाथूराम कालेरा, अंजना शर्मा, जिला मंत्री जगदीश प्रसाद पारीक, विधानसभा संयोजक उमेश पीपावत, भाजपा के मंडल अध्यक्ष मुरलीधर सोनी, नवरतन मल खीचड़, युवा मोर्चा अध्यक्ष चेतन भोजक, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेणु कोचर, कंचन नागपुरिया, रामनिवास शर्मा, राजकुमार चिंडालिया, बलजी बिसायती, कुं. करणी सिंह, लूणकरण शर्मा, मनीषा शर्मा, रामनारायण सारण, रमेश चैधरी, गुलाब चंद चैहान आदि शामिल हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now