ग्राम्य अर्थव्यवस्था की रीढ है गौमाता- दैया, रींगण गौशाला में मनाया काऊ हग डे, गायों को लगाया गले से

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ग्राम्य अर्थव्यवस्था की रीढ है गौमाता- दैया,

रींगण गौशाला में मनाया काऊ हग डे, गायों को लगाया गले से

लाडनूं। तहसील के ग्राम रींगण में श्री कृष्ण गोपाल गौशाला समिति द्वारा पशुपालन बोर्ड द्वारा हाल ही में घोषित ‘काऊ हग डे’ धूमधाम से मनाया गया। श्री कृष्ण गोपाल गौशाला के कोषाध्यक्ष भरतपाल बैंदा ने बताया कि हाल ही में पशुपालन विभाग भारत सरकार के द्वारा घोषित ‘काऊ हग डे’ दिवस पर ‘गायों को गले लगाएं’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुषों ने भाग लिया। पंडित श्यामजी महाराज और उनकी टीम ने इस अवसर पर गौशाला में मंत्रोचार के साथ कार्यक्रम करवाया, जिसमें महिलाओं ने मंगल गीतों की प्रस्तुतियां भी दी। गौशाला के अध्यक्ष रामदेव दैया ने बताया कि हमें पाश्चात्य संस्कृति को भुला कर भारतीय संस्कृति को अपनाने की जरूरत है। गांव की अर्थव्यवस्था की रीढ़ गौ माता को माना जाता है, जिसके प्रति अपनत्व का भाव रखकर यह पर्व मनाया जा रहा है। यह दिवस युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होगा। तहसीलदार नारायण दैया, बालूराम दैया ओर सुरेश बैंदा ने बताया कि गाय का स्वभाव सरल और सहज होने के कारण गाय के साथ रहने पर आत्म-संतुष्टि के साथ जीवन में सद्कर्म की प्रेरणा मिलती है। शिक्षाविद दौलत राम दूत, पशुधन सहायक मनीष ठोलिया, मालाराम बैंदा, समाजसेवी गजेंद्र सिंह मेड़तिया, जाट रेजीमेंट के हवलदार मुकेश बैंदा, पवन बैंदा, मांगीलाल खोकर, अमान सिंह मेड़तिया अनाराम ठोलीया, भंवरलाल गोदारा, अर्जुन बंजारा, मांगीलाल ढीढारिया आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बस स्टेंड की गंदगी के असली दोषी लोगों पर हो सख्त कार्रवाई, सफाई के साथ उनकी तरफ भी ध्यान दे नगर पालिका, आखिर कब तक चलेगा यह गंदगी फैलाने का कारोबार, कब तक नगर पालिका सुनेगी लोगों के ताने, नियमित सफाई के बाद भी बनी रहती है नगर पालिका ही दोषी

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सुलभ एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना विधिक सेवा संस्थाओं का उद्देश्य- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश आरिफ मोहम्मद खान चायल, लाडनूं के सुभाष बोस स्कूल में ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडे के तहत नशामुक्ति पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजस्थान समान नागरिक संहिता पर जनसुनवाई में प्रारूप समिति सदस्य बसंत सिंह छाबा ने सुने जिले के नागरिकों के सुझाव, जिले भर के नागरिकों, धर्मगुरुओं जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तुत किये समान नागरिक संहिता पर अपने सुझाव, आमजन वेब पोर्टल https://ucc.rajasthan.gov.in एवं क्यूआर कोड के माध्यम से भी दर्ज कर सकते हैं सुझाव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now