अपराध गोष्ठी का आयोजन कर दिए गए संगठित अपराधों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवराण ने जिले भर के पुलिस अधिकारियों से किया विचार-विमर्श और नाकाबंदी व पेंडिंग मामलों के निस्तारण पर दिया जोर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अपराध गोष्ठी का आयोजन कर दिए गए संगठित अपराधों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश,

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवराण ने जिले भर के पुलिस अधिकारियों से किया विचार-विमर्श और नाकाबंदी व पेंडिंग मामलों के निस्तारण पर दिया जोर

डीडवाना (kalamkala.in)। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान (आई.पी.एस.) की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें जिला डीडवाना-कुचामन के समस्त पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। गोष्ठी में पैण्डिग प्रकरणों का निस्तारण करने, नाकाबंदी, मालखाना आईटम के निस्तारण पर जोर दिया गया। साथ ही संगठित अपराध यथाः अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार, हार्डकोर, भू-माफियाओं, साइबर अपराधों के विरूद्ध अभियान चलाया जाकर कठोर कार्रवाई किए जाने के निर्देश भी दिए गए।

जिले में अपराध के पैर्टन एवं थानावार अपराध व कार्रवाई को लेकर किया गया विचार

मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवराण द्वारा जिले के अपराध के पैर्टन के बारे में जानकारी प्राप्त करने के साथ ही प्रत्येक एसएचओ से थानावार अपराध, कार्रवाई की स्थिति आदि के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने पर आने वाले प्रत्येक आगंतुक से शिष्टाचार से वार्ता करने तथा प्रत्येक छोटी से छोटी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करने व महिलाओं एवं कमजोर वर्ग के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया है। इसके अतिरिक्त अपराध गोष्ठी के दौरान पैण्डिग प्रकरणों का निस्तारण करने, नाकाबंदी, मालखाना आईटम के निस्तारण तथा पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे अभियानों के दौरान अपराधियों पर अधिक से अधिक कार्रवाई करने के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक शिवराण ने जिले के अपराध के पैटर्न की समीक्षा की। इस अपराध गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा डीडवाना, अति. पुलिस अधीक्षक विमल सिंह कुचामन, अति. पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा परबतसर, डीडवाना वृताधिकारी जेवू सिंह, कुचामन वृताधिकारी मुकेश चौधरी, मकराना वृताधिकारी विक्की नागपाल, लाडनूं वृताधिकारी जितेन्द्र सिंह चारण सहित जिले के समस्त थानों के एसएचओ ने भाग लिया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now