लंबित सोलर संयंत्र की स्थापना करने और लंबित आवेदनों को तुरंत निपटाने के निर्देश के साथ पीएम सूर्य घर योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं के घरों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाने में तेजी लाने के निर्देश, जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुई विद्युत विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, कुसुम योजना, पीएम सूर्य घर और आरडीएसएस के कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लंबित सोलर संयंत्र की स्थापना करने और लंबित आवेदनों को तुरंत निपटाने के निर्देश के साथ पीएम सूर्य घर योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं के घरों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाने में तेजी लाने के निर्देश,

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुई विद्युत विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, कुसुम योजना, पीएम सूर्य घर और आरडीएसएस के कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश

डीडवाना (kalamkala.in)। जिला कलक्टर अवधेश मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने जिले में बिजली वितरण, रख-रखाव और केंद्र व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।जिला कलक्टर ने सौर ऊर्जा आधारित कुसुम योजना की समीक्षा करते हुए जिले में लंबित सोलर संयंत्र की स्थापना करने और लंबित आवेदनों को तुरंत निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं के घरों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाने के कार्य में तेजी लाने और आमजन को इसके प्रति जागरूक करने को कहा।

निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बिजली लाइनों, ढीले तारों और ट्रांसफार्मरों के रख-रखाव का काम समय रहते पूरा करें

बैठक में जिला कलक्टर ने रिवैम्प्ड डिस्ट्रिब्यूशन सेक्टर स्कीम (RDSS) के तहत चल रहे जीएसएस विभक्तिकरण के कार्यों सहित बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए इसे समय पर पूरा करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने जिले में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों की प्रगति जांची। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली को लेकर कोई भ्रम या शिकायत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने घरेलू, व्यावसायिक और लंबित कृषि विद्युत कनेक्शनों को बिना किसी देरी के तुरंत जारी करने के निर्देश दिए।इस दौरान जिला कलक्टर ने रख-रखाव आगामी सीजन को देखते हुए बिजली लाइनों, ढीले तारों और ट्रांसफार्मरों के रख-रखाव का काम समय रहते पूरा करने को कहा ताकि निर्बाध बिजली आपूर्ति बनी रहे। बैठक में जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज विद्युत संबंधित शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए और सभी योजनाओं की प्रगति की रिपोर्ट नियमित रूप से ली जाए। बैठक में अधीक्षण अभियंता एफआर मीणा सहित सभी अधिशाषी अभियंता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now