साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम ‘साइबर कथा’ का आयोजन, आरकेसीएल के सहयोग से हैश टीम फाउंडेशन द्वारा हुआ आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम ‘साइबर कथा’ का आयोजन,

आरकेसीएल के सहयोग से हैश टीम फाउंडेशन द्वारा हुआ आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान नोलेज कॉआपरेशन लिमिटेड (आरकेसीएल) के सहयोग से जैन विश्वभारती संस्थान विश्वविद्यालय में टीम हैश फाउंडेशन द्वारा साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम ‘साइबर कथा’ का सफल आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव देबाशीष गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान साइबर विशेषज्ञ निर्मल सोनी द्वारा दिए गए व्याख्यानों और इंटरैक्टिव सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को फिशिंग, पासवर्ड सुरक्षा, सोशल मीडिया सावधानियों जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। टीम हैश फाउंडेशन के संयोजक भवानी सैन ने बताया कि यह पहल ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में साइबर अपराधों से बचाव के लिए निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को साइबर खतरों, ऑनलाइन सुरक्षा उपायों और डिजिटल साक्षरता के बारे में जागरूक करना था। संस्था भविष्य में और अधिक ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रही है। कार्यक्रम के समन्वयक विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव अभिनव स्वरूप सक्सेना और प्रो. जिनेन्द्र जैन, डॉ. रविन्द्र सिंह राठौड़, डॉ. अमिता जैन, डॉ. बलबीर सिंह, डॉ. विष्णु कुमार, डॉ. मनीष भटनागर, डॉ. प्रगति भटनागर, डॉ. गिरिराज भोजक थे। सभी प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम कै अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी विभागों के छात्र, छात्राएं और विभागों के सदस्य उपस्थित रहे। अंत में शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बीएल जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संयोजक- डॉ. गिरधारी लाल शर्मा ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं नगर पालिका के सभी 45 वार्डों के लिए वर्गवार आरक्षण हुआ निर्धारित, कलेक्टर ने एक बच्चे से निकलवाई आरक्षण की लॉटरी, लॉटरी के साथ ही सभी वार्डों से दावेदार हुए सक्रिय, भरने लगी है सोशल मीडिया पर चुनावी पोस्ट्स

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now