बैंड बाजे के साथ बग्घी में बैठा कर निकाली बेटी की बिंदौली, समाज को दिया समानता का संदेश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बैंड बाजे के साथ बग्घी में बैठा कर निकाली बेटी की बिंदौली, समाज को दिया समानता का संदेश

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं के पीपा क्षत्रिय समाज में लड़का-लड़की को समान मानने और लैंगिक भेदभाव मिटाने की दिशा में पहल करते हुए यहां के राज कुमार चौहान ने अपनी पुत्री पूजा के विवाह में डीजे और बग्घी के साथ अपनी बेटी की बंदोरी निकाली। गाजे-बाजे के साथ निकाली इस बिंदौली को देखने सभी समाजों के लोग उमड़ पड़े। लोगों ने बग्घी पर सवार लड़की को देख कर कहा कि इससे ‘बेटा बेटी एक समान’ का सन्देश समाज को मिला है। दुल्हन पूजा के भाई और पीपा क्षत्रिय समाज के मंत्री गणेश चौहान ने बताया कि उनके परिवार ने इस समानता के संदेश को कोई पहली बार नहीं दिया, बल्कि उनके परिवार में बेटी के विवाह पर चौथी बार इस प्रकार बंदोरी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उनका परिवार कभी भी बेपटे और बेटी में भेदभाव नहीं करता और दोनों को समान समझते हुए ही सारी रस्में निभाई जाती हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now