लाडनूं से एस.आई.आर. का शत-प्रतिशत डिजीटाइजेशन का काम करने वाले 47 बीएलओ को किया गया सम्मानित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं से एस.आई.आर. का शत-प्रतिशत डिजीटाइजेशन का काम करने वाले 47 बीएलओ को किया गया सम्मानित

लाडनूं (kalamkala.in)। मतदाता सूचियों को लेकर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत विधानसभा क्षेत्र (106) लाडनूं में शत-प्रतिशत परिगणना प्रपत्र डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण करने वाले कुल 47 बूथ लेवल अधिकारियों को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) लाडनूं श्रीमती मीनू वर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। इन बीएलओ में बिरमाराम, रामदेवाराम जाट, राम सिंह भाटी, सुरेश लाल, राम नारायण खिलेरी, सुनील कुमार, सुशील कुमार, निर्मल सिंह, महेंद्र सिंह, प्रेमाराम मेघवाल, लक्ष्मण राम ठोलिया, हरचंदाराम, दुर्गाराम गेट, जगदीश प्रसाद, सुनील बाबू, दिनेश कुमार चौधरी, जयराम खिलेरी, खुर्शीद अली, भागीरथ राम डूडी, किशना राम, गिरधारी सिंह जाट, मनीष शर्मा, श्रवण कुमार, अमर सिंह, बीरबल मीणा, श्रवण कुमार मेघवाल, जितेंद्र सिंह, रामस्वरूप जांगिड़, मगनाराम, टिकुराम, मुकेश बगड़िया, जय सिंह, श्याम सिंह, गोपालराम बुरड़क, कृपाल सिंह, दाउद अली खान, आतुराम, शब्बीर खान, सोहन राम, देवीलाल, लियाकत अली, बलदेवा राम, रामकुंवार, गिरधारी राम, सीताराम, भंवर सिंह और रामनिवास माली को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी तहसीलदार लाडनूं अनिरुद्ध देव पांडेय, नायब तहसीलदार निर्वाचन शाखा हेतराम सारण, डीएलएमटी प्रकाश स्वामी, उप-आचार्य और सुपरवाइजर रविंद्र सिंह उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मोटर साइकिलों पर आए चार लोगों ने घर के बाहर बैठे युवक पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाई, बड़ा बास में हुए इस कातिलाना हमले में युवक के हाथ व कंधे तथा पीठ पर लगी चोटें, हल्ला मचाने पर हमलावर भागे

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now