पति और पत्नी दोनों के शव एक साथ मिले खेत में बने पानी के कुंड में, सनसनी फैली, भोजलाई की रोही में कुंड में डूबने से हुई दोनों की मौत, लकड़ियां लाने गए थे खेत, पुलिस कर रही है मामले की जांच

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पति और पत्नी दोनों के शव एक साथ मिले खेत में बने पानी के कुंड में, सनसनी फैली,

भोजलाई की रोही में कुंड में डूबने से हुई दोनों की मौत, लकड़ियां लाने गए थे खेत, पुलिस कर रही है मामले की जांच

सुजानगढ़ (kalamkala.in)। भोजलाई गांव की रोही में स्थित खेत में बने पानी के कुंड में पति-पत्नी के शव एक साथ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।शुक्रवार सुबह सदर थाना पुलिस सुजानगढ़ को यह सूचना मिली कि भोजलाई गांव की रोही में खेत में बनी पानी की कुंड में पति-पत्नी की डूब कर मृत्यु हो गई। इस पर सदर थाना सुजानगढ़ के हेड कांस्टेबल रामसिंह मय जाप्ता, टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार, एम्बुलेंस चालक भरत, हंसराज नायक व गुलेरिया सरपंच प्रतिनिधि करणी सिंह मौक़े पर पहुंचे। मौके पर पुलिस की सहायता से दोनों शवों को टीम हारे का सहारा के संयोजक श्याम स्वर्णकार द्वारा कुंड से बाहर निकाला गया। दोनों मृतकों की पहचान रामेश्वर लाल (37) पुत्र अन्नाराम मेघवाल निवासी भोजलाई तथा उसकी पत्नी राधा (29) के रूप मे हुई। इस दम्पति के एक 6-7 साल की बेटी है। रिपोर्ट के अनुसार दोनों पति-पत्नी लकड़ियां लेने खेत गए थे। राधा वहां कुंड से पीने का पानी निकाल रही थी कि उसका पैर फिसल गया और वह कुंड में जा गिरी। पास ही कुछ दूर खड़ा उसका पति रामेश्वर दौड़ कर आया और निकालने की कोशिश की। सफलता नहीं मिलने पर रस्सी सहित वो भी कुंड में बचाने के लिए कूद गया। अंदर अंधेरा होने के कारण और आसपास कोई नहीं होने से उन्हें किसी ने नहीं देखा‌। उन दोनों के रात भर घर नहीं पहुंचने पर सुबह घरवालों ने उनकी तलाश इधर-उधर की। बाद में शक होने पर और कुंड का ढक्कन खुला देखकर उन लोगों ने पुलिस को सूचित किया। दोनों के शवों को कुंड से निकाले जाने और पुलिस कार्रवाई के बाद एम्बुलेंस की सहायता से दोनों शवों को सुजानगढ़ के अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया तथा मृतका के पीहर पक्ष को सूचित किया गया। पीहर तथा ससुराल पक्ष दोनों के अस्पताल पहुंचने पर परिजनों द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। सदर पुलिस थाना सुजानगढ़ से एस.आई. गीता रानी भी अस्पताल पहुंची तथा मामले की जानकारी ली। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। मौक़े और अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी थी। इस घटना को सुनकर हर कोई हैरान था।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बस स्टेंड की गंदगी के असली दोषी लोगों पर हो सख्त कार्रवाई, सफाई के साथ उनकी तरफ भी ध्यान दे नगर पालिका, आखिर कब तक चलेगा यह गंदगी फैलाने का कारोबार, कब तक नगर पालिका सुनेगी लोगों के ताने, नियमित सफाई के बाद भी बनी रहती है नगर पालिका ही दोषी

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सुलभ एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना विधिक सेवा संस्थाओं का उद्देश्य- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश आरिफ मोहम्मद खान चायल, लाडनूं के सुभाष बोस स्कूल में ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडे के तहत नशामुक्ति पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजस्थान समान नागरिक संहिता पर जनसुनवाई में प्रारूप समिति सदस्य बसंत सिंह छाबा ने सुने जिले के नागरिकों के सुझाव, जिले भर के नागरिकों, धर्मगुरुओं जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तुत किये समान नागरिक संहिता पर अपने सुझाव, आमजन वेब पोर्टल https://ucc.rajasthan.gov.in एवं क्यूआर कोड के माध्यम से भी दर्ज कर सकते हैं सुझाव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now