डाबड़ी पुलिये के पास रेलवे ट्रेक पर मिली मंगलपुरा के युवक की लाश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

डाबड़ी पुलिये के पास रेलवे ट्रेक पर मिली मंगलपुरा के युवक की लाश

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां डाबड़ी सिग्नल एवं पुलिये के पास एक युवक का ट्रेन से कटा हुआ शव बरामद किया गया है। शव निकटवर्ती ग्राम मंगलपुरा के रहने वाले कालू राम सांखला (25) पुत्र लक्ष्मीनाराण माली का है, जो रात को घर से निकल गया था। पुलिस ने शव को राजकीय चिकित्सालय स्थित मोर्चरी में रखवाने के बाद परिजनों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस सम्बंध में मृतक युवक कालूराम के चाचा सांवरमल ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया है कि मृतक युवक कर दिमागी हालत सही नहीं थी। वह पिछले एक साल करीब से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। मंगलवार को सुबह रेलवे ट्रेक पर डाबड़ी पुलिस के पास उसका शव मिला। मृतक का परिवार खेती-बाड़ी का धंधा करता है। मृतक युवक कन्दोई का काम भी जानता था और कई बार काम पर जाता था। वह विवाहित था और उसके एक छोटा ढाई वर्षीय पुत्र है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now