आगामी नगरीय एवं पंचायतीराज चुनावों की पूर्व तैयारियों को लेकर प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित, उपखंड अधिकारी ममता लहुआ ने दिए निर्देश- सभी प्रकोष्ठ प्रभारी अपने-अपने दायित्वों एवं कार्यों की पूर्ण पूर्व तैयारी समयबद्ध करें

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आगामी नगरीय एवं पंचायतीराज चुनावों की पूर्व तैयारियों को लेकर प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित,

उपखंड अधिकारी ममता लहुआ ने दिए निर्देश- सभी प्रकोष्ठ प्रभारी अपने-अपने दायित्वों एवं कार्यों की पूर्ण पूर्व तैयारी समयबद्ध करें

लाडनूं (kalamkala.in)। आगामी नगरीय एवं पंचायतीराज चुनावों के दृष्टिगत आरक्षण प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक पूर्व तैयारियों को लेकर उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ की अध्यक्षता में प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रकोष्ठों को सौंपे जाने वाले दायित्वों, आरक्षण प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक तैयारियों, अभिलेखों के संधारण, निर्वाचन संबंधी सूचनाओं के संकलन तथा निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।उपखण्ड अधिकारी लहुआ ने सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने दायित्वों से संबंधित कार्यों की पूर्व तैयारी समयबद्ध रूप से पूर्ण करें तथा आवश्यक सूचनाएं एवं अभिलेख अद्यतन रखें। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपादित करने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी संबंधित अधिकारी एवं प्रकोष्ठ प्रभारी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now