चुनावों की निष्पक्ष और शांतिपूर्ण प्रक्रिया करवाने में सीएलजी सदस्य भी निभाएं अपनी भूमिका- एसडीएम ममता लहुआ, लाडनूं में सीएलजी सदस्यों की बैठक को किया मुख्यमंत्री ने वीसी से सम्बोधित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

चुनावों की निष्पक्ष और शांतिपूर्ण प्रक्रिया करवाने में सीएलजी सदस्य भी निभाएं अपनी भूमिका- एसडीएम ममता लहुआ,

लाडनूं में सीएलजी सदस्यों की बैठक को किया मुख्यमंत्री ने वीसी से सम्बोधित

लाडनूं (kalamkala.in)। उपखंड अधिकारी ममता लहुआ ने नगर निकाय और पंचायत राज चुनाव को शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने में सीएलजी सदस्यों को पूरा सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि सभी सदस्य कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना देने की जिम्मेदारी निभाएं। इस अवसर पर पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र सिंह चारण ने कहा कि कहीं भी कोई दुर्घटना हो तो सीएलजी सदस्यों का दायित्व है कि वे घायलों की मदद करें और पुलिस को तत्काल सूचित करें। थानाधिकारी लाडनूं शिम्भुदयाल मीणा ने बताया कि चुनाव के दौरान तीन दिनों तक शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक रहेगी। ठेके की सारी दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं शराब पीकर गाड़ी चलाने से होती हैं। उन्होंने जानकारी दी कि क्षेत्र के सभी भीड़भाड़ वाली और महत्वपूर्ण जगहों पर सिपाहियों की नियुक्ति की गई है। कानून-व्यवस्था पर पुलिस की पूरी नजर है।

मुख्यमंत्री ने किया सीएलजी सदस्यों को सम्बोधित

सीएलजी की बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री व गृहमंत्री भजनलाल शर्मा ने सम्बोधित किया और नशाबंदी, चोरियों आदि प्रवृत्तियों पर सार्थक रोक कायम करने के सम्बन्ध में सीएलजी सदस्यों को पुलिस का सहयोग करने का आह्वान किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने वीसी में सीएलजी सदस्यों के कार्यों एवं दायित्वों की जानकारी भी दी। उन्होंने पुलिस के अधीन संचालित कालिका पैट्रोलिंग टीम के उल्लेखनीय कार्यों और सराहनीय कार्य करने वाले सीएलजी सदस्यों की जानकारी दी और सबसे उसी तरह काम करने पर जोर दिया। उन्होंने सीएलजी में नए बने सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बैठक में रही इन सबकी उपस्थिति

इस बैठक में उपखंड अधिकारी ममता लहुआ, पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र सिंह चारण, जसवंतगढ थानाधिकारी, लाडनूं थानाधिकारी शिंभुदयाल मीणा, सीएलजी सदस्य नरपतसिंह गौड़, सुमित्रा आर्य, सुगनचंद सांखला, हनुमान मल जांगिड़, सुशील पीपलवा, असगर शेख, जेपी टाक, अंजनी कुमार शर्मा, रजनीश शर्मा, जय श्री डूकिया ओड़ींट, नेमाराम भानावत, लालाराम सोनी, मोहनसिंह जोधा, मुन्ना, शम्भु सिंह जैतमाल, संग्राम सिंह डाबड़ी, रामानंद गुर्जर, सुरेन्द्र जांगिड़ आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

शहर चुनें

Follow Us Now