1 दिसम्बर 2023 सें प्रारम्भ होगी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की दिसम्बर 2023 सत्रांत परीक्षाएँ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

1 दिसम्बर 2023 सें प्रारम्भ होगी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की दिसम्बर 2023 सत्रांत परीक्षाएँ

जयपुर (kalamkala.in)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की दिसम्बर 2023 सत्रांत परीक्षाएँ 01 दिसम्बर 2023 सें प्रारम्भ होकर 09 जनवरी, 2024 तक चलेगी। डॉ. ममता भाटिया, वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक, क्षेत्रीय केन्द्र, जयपुर ने बताया कि विश्वविद्यालय की 01 दिसम्बर, 2023 से आयोजित होने वाली परीक्षा में विभिन्न कार्यक्रम जैसे स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पी.जी. डिप्लोमा एवं प्रमाण पत्र में प्रवेशित विद्यार्थी सम्मलित होगें।
इस बार परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 23 परीक्षा केन्द्र बनाए गये जिसमें से 04 परीक्षा केन्द्र जेल में अध्ययनरत् कैदियों के लिए स्थापित किये गये है। दिसम्बर सत्रांत परीक्षा 2023 के लिए जो विद्यार्थी परीक्षा के लिए आवेदन से वंचित रह गये थे ऐसे विद्यार्थी विलंब शुल्क राशि रु 1100/- एवं राशि रु 200/- प्रत्येक कोर्स कोड के हिसाब से क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर पर डी.डी जो कि इग्नू के नाम से बनेगा एवं देय जयपुर होगा या चालान के माध्यम से जमा कराके परीक्षा में सम्मलित हो सकते है।
उन्होनें यह भी बताया कि जो विद्यार्थी परीक्षा में सम्मलित होना चाहता है वो विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.ignou.ac.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड़ कर सकते है। परीक्षा में सम्मलित होने के लिए विद्यार्थियों को अपना प्रवेश पत्र और इग्नू का विद्यार्थी पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
क्षेत्रीय निदेशक ने विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र में दिये गये दिशा निर्देशों को सही से पढ़ने एवं उन्हें अमल में लाने की सलाह भी दी है। विद्यार्थियों को आ रही किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर के परीक्षा विभाग की ई-मेल examinationrcjpr@ignou.ac.in पर सम्पर्क कर सकता है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ ने किया शहर के जलभराव के संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण, बस स्टेंड, डम्पिंग यार्ड, स्टेडियम, खानपुर के रेलवे पुलिया सहित विभिन्न स्थलों के निरीक्षण के दौरान दिए अधिकारियों कोआवश्यक दिशा-निर्देश

पूजा-अर्चना और आरती के साथ विशेष मंत्रोच्चार से रिझाया इंद्र देव को, लाडनूं के श्री मुरली मनोहर मंदिर में इंद्र देव की विशेष पूजा का उपखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ भाजपा कार्यकर्ता और जन प्रतिनिधियों ने मिलकर किया पूजन-अर्चन

शहर चुनें

Follow Us Now