गुरुजनों का मार्गदर्शन समाज को धर्म, सेवा, संस्कार एवं लोककल्याण की प्रेरणा देता है- ठाकुर करणी सिंह, गुरु पूर्णिमा पर संत गुरुओं का किया सम्मान, मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित श्रीफल, शॉल व सम्मान पत्र किए भेंट

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गुरुजनों का मार्गदर्शन समाज को धर्म, सेवा, संस्कार एवं लोककल्याण की प्रेरणा देता है- ठाकुर करणी सिंह,

गुरु पूर्णिमा पर संत गुरुओं का किया सम्मान, मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित श्रीफल, शॉल व सम्मान पत्र किए भेंट

लाडनूं (kalamkala.in)। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा निर्देशित संत गुरुओं के चरण वंदन कार्यक्रम के तहत लाडनूं विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी करणी सिंह लाडनूं ने बुधवार को विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों पर पहुंच कर वहां विराजित संत गुरुओं का वंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से संत गुरुओं के लिए प्रेषित श्रीफल एवं शॉल भेंट कर करणी सिंह द्वारा उनका सम्मान किया गया तथा मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित सम्मान पत्र का वाचन कर संत गुरुओं को प्रदान किया गया।

लाडनूं क्षेत्र पर रहे सदा गुरुओं की कृपा

इस अवसर पर ठाकुर करणी सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। गुरुजनों का मार्गदर्शन समाज को धर्म, सेवा, संस्कार एवं लोककल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। पूज्य संतों के सान्निध्य में उपस्थित होकर सदैव समाज एवं क्षेत्र की सेवा के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरुदेवों की कृपा समस्त लाडनूं विधानसभा क्षेत्र एवं श्रद्धालुओं पर सदैव बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल का वास हो।

महंत गौतमदत्त शास्त्री व कमलेश्वर भारती महाराज का किया सम्मान

भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने लाडनूं के श्री मुरली मनोहरजी मंदिर में विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना कर मंदिर के महंत गौतम दत्त शास्त्री का सम्मान किया। इसी प्रकार आसोटा के पास स्थित श्री पाबोलाव धाम सिद्धपीठ हनुमान मंदिर के संत श्री कमलेश्वर भारती महाराज के यहां पहुंच कर उनका सम्मान किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर लाडनूं तहसीलदार श्रीमती कूटेन्द्र राठौड़, लाडनूं विधानसभा प्रवासी प्रभारी राकेश शर्मा, नगरपालिका के लीगल एडवाइजर गोविंद सिंह कसूम्बी, नगरपालिका के लेखाधिकारी राजेंद्र सिंह पंवार, पूर्व शहर मंडल अध्यक्ष हनुमान मल जांगिड़, सुशील पीपलवा, दानाराम जांगिड़, महावीर गुर्जर, बच्छराज प्रजापत, सुशील शर्मा, मोहन सिंह चौहान, सुरेश खींची, सत्येंद्र सिंह छपारा, आदित्य प्रताप सिंह ओड़ींट आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के वार्ड सं. 24 में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा आर्य को केलों से तोला गया, महिला-पुरुषों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादा, महिलाओं ने घर-घर जाकर किया जनसंपर्क, मुस्लिम युवाओं ने जुलूस के साथ सुमित्रा आर्य को विजयी बनाने की की अपील

शहर चुनें

Follow Us Now