लाडनूं में किस षड्यंत्र से किया जा रहा है मतदाता सूचियों में गड़बड़-घोटाला? कैसे संभव होंगे निष्पक्ष निकाय चुनाव?? जन प्रतिनिधि सुमित्रा आर्य ने खींचा निर्वाचन विभाग का ध्यान, रखी जांच और सुधार की मांग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में किस षड्यंत्र से किया जा रहा है मतदाता सूचियों में गड़बड़-घोटाला? कैसे संभव होंगे निष्पक्ष निकाय चुनाव??

जन प्रतिनिधि सुमित्रा आर्य ने खींचा निर्वाचन विभाग का ध्यान, रखी जांच और सुधार की मांग

लाडनूं (kalamkala.in)। कोर्ट के आदेशानुसार निकाय चुनावों की दुंदुभी लगभग बज चुकी है, राज्य सरकार और निर्वाचन विभाग भी लगभग तैयार है, लेकिन निर्वाचन विभाग की ओर से निर्वाचक नामावलियों के काम में भारी गफलत और साजिश नजर आ रही है। लाडनूं नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों का परिसीमन पूरा किया जा चुका, लेकिन मतदाता सूचियों में उन सीमाओं को बीएलओ ने नहीं मान कर खुला उल्लंघन करते हुए दूर-दूर के विभिन्न अन्य वार्डों के मतदाताओं को कहीं दूर के वार्ड में ले जाकर डाल दिया गया और वार्डों को खराब करके पूरे चुनाव को प्रभावित करने की चेष्टाएं की गई हैं। यह सब बीएलओ की अनुचित मानसिकता के चलते जानबूझ कर किया गया कार्य है। चुनावी इतिहास में लाडनूं कै साथ ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। यह कोई गहरा षड्यंत्र प्रतीत हो रहा है।

सुमित्रा आर्य ने दो बार ज्ञापन देकर निर्वाचन विभाग को चेताया

क्षेत्र की सजग जन प्रतिनिधि रही सुमित्रा आर्य ने इस करतूत की ओर लगातार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) का ध्यान लगातार खींचा है। उनके प्रयासों से एक ही वार्ड से एक हजार से अधिक नामों को निर्वाचक नामावली से हटाया भी गया है और उनकी मांग पर इसकी जांच भी करवाई जा रही है। उम्मीद है कि दोषी बीएलओ को इसका दंड अवश्य भुगतना पड़ेगा। सुमित्रा आर्य ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम को अपने दूसरे ज्ञापन में लाडनूं के नवगठित वार्ड सं. 24 की नगर पालिका सम्बंधी निर्वाचक नामावली के सुधार के लिए एवं जानबूझ कर रचे गए षड्यंत्र की जांच करवाने बाबत एवं गलत जोड़े गए नाम हटाने की मांग की गई है। इस सम्बन्ध में उन्होंने पूर्व में 27 अप्रेल को भी एक पत्र दिया था।

अकेले वार्ड सं. 24 में अब भी मौजूद हैं 295 बाहरी मतदाता

अपने हाल ही के ज्ञापन में सुमित्रा आर्य ने लिखा है कि हाल ही में जो नगर पालिका निर्वाचक नामावली, 2026 का प्रकाशन किया गया है, उसमें मेरे पूर्व पत्र के अनुसार पर्याप्त सुधार नहीं किया गया है। उसमें वार्ड सं. 24 में बीएलओ के स्वयं आकर भौतिक सत्यापन करने की आवश्यकता होने के बावजूद कभी भी कोई बीएलओ यहां वार्ड में नहीं आया। इस वार्ड में पूर्व में बीएलओ बृजेशनंद शर्मा थे, जिन्होंने जानबूझ कर पूरी वोटर लिस्ट को बिगाड़ कर स्वयं ही अपना क्षेत्र बदलवा लिया था। इसके बाद जो बीएलओ लगाया गया है, उसने भी वार्ड में एक बार भी आकर वार्ड की सीमाओं और उसमें रहने वाले मतदाताओं का सत्यापन नहीं किया। जबकि उनसे फोन पर भी काफी सम्पर्क किया जा चुका। इस वार्ड सं. 24 में दूर-दूर के अन्य वार्डों से मतदाताओं की सूचियां जानबूझ कर शामिल कर दी गई है, ताकि मतदाताओं का संतुलन बिगड़े और चुनाव के नतीजे प्रभावित हों। इसलिए यह सुनिश्चित होना जरूरी है कि बीएलओ स्वयं आकर वार्ड के मतदाताओं का वास्तविक सत्यापन करे। वर्तमान में जारी निर्वाचक नामावली नगर पालिका चुनाव, वार्ड सें. 24 के भाग सं. 1 एवं 2 में कुल 295 नामों को गलत तरीके से जोड़ दिया गया है, जिन्हें हटाया जाना आवश्यक है।

वार्ड की निर्धारित सीमाओं का हुआ है भारी उल्लंघन

ज्ञापन में सुमित्रा आर्य द्वारा दी गई आपतियों में बताया गया है कि नगर पालिका लाडनूं के नवगठित वार्ड सं. 24 की सीमा इस प्रकार से निर्धारित है- ‘कालूशाह दरगाह तिराहे से दक्षिण की ओर गिरधारी के मकान को सम्मलित करते हुए पूर्व में हंसराज सोनी के मकान को सम्मलित करते हुए सुखदेव आश्रम तक। सुखदेव आश्रम से पूर्व की ओर बाबूलाल के मकान तक। बाबूलाल के मकान से उत्तर की ओर चलते हुए चैनाराम जी के मकान तक। चेनाराम जी के मकान से उत्तर की मोहम्मद असगर के मकान तक। मोहम्मद असगर के मकान से राजस्थान टेंट को सम्मलित करते हुए महेश मिष्ठान तक। महेश मिष्ठान से कालूशाह दरगाह तिराहा तक।’
इस निर्धारित वार्ड सीमा का पूरी तरह से उल्लंघन करते हुए करीब 3 किमी दूर तक की कॉलोनियों और गलियों के रहवासी मतदाताओं को इस वार्ड में जानबूझ कर सम्मिलित किया गया है। जबकि वार्ड सं. 24 और ऐसे जोड़े गए मतदाताओं के मकानात के बीच अन्य वार्ड भी अवस्थित हैं।

निर्वाचक नामावली वार्ड 24 भाग 1 में बरती गई है घोर लापरवाही

ज्ञापन में यह भी बताया गया है कि लाडनूं की नगर पालिका निर्वाचक नामावली 2026 के वार्ड सं. 24 की भाग संख्या 1 में विभिन्न निर्वाचकों के नाम गलत रूप से वोटर लिस्ट में जोड़े गए हैं, जिन्हें हटाना आवश्यक है। इनमें से कोई भी मतदाता इस वार्ड का नहीं हैं। ये सभी दूरदराज के अन्य वार्डों के रहवासी हैं। इन वार्ड सं. 24 के परिसीमन की सीमाओं से बाहर के मतदाताओं में क्रमांक 408 से 475 तक कुल 68 मतदाता, क्रमांक 494 से 497 तक कुल 4 मतदाता, क्रमांक 540 से 547 तक कुल 8 मतदाता, क्रमांक 594 से 624 तक कुल 31 मतदाता, क्रमांक 625 से 630 तक कुल 6 मतदाता शामिल हैं।

वार्ड 24 के भाग 2 की नामावली में भी किया गया है भारी घोटाला

ज्ञापन में आगे बताया गया है कि लाडनूं की नगर पालिका निर्वाचक नामावली 2026 के वार्ड सं. 24 की भाग संख्या 2 में भी काफी निर्वाचकों के नाम गलत रूप से वोटर लिस्ट में जोड़े गए हैं, जिन्हें हटाना आवश्यक है। इनमें से कोई भी मतदाता इस वार्ड का नहीं हैं। ये सभी दूरदराज के अन्य वार्डों के रहवासी हैं। वार्ड सं. 24 की निर्वाचक नामावली के भाग सं. 2 में वार्ड के परिसीमन की सीमाओं से बाहर के मतदाताओं में क्रमांक 839 से 1033 तक (कुल 116), क्रमांक 1034 से 1054 तक (कुल 21), क्रमांक 1055 से 1081 तक (कुल 27), क्रमांक 1082 से 1130 तक (कुल 49) शामिल हैं।

आवश्यक संशोधन किया जाना बन गया है जरूरी

ज्ञापन में बताया गया है कि इनके अलावा मृतक मतदाताओं, व विवाहोपरांत अपने ससुराल जा चुकी लड़कियों व वार्ड से स्थानांतरित हो चूके लोगों के नाम भी भौतिक सत्यापन करके हटाए जाने चाहिए। वार्ड से विभिन्न नाम गलत तरीके से विलोपित कर दिए गए हैं, उनको वापस जोड़ा जाना भी आवश्यक है, ताकि कोई भी अपने मताधिकार से वंचित नहीं रहने पाए। इस प्रकार नगर पालिका लाडनूं की निर्वाचक नामावली वार्ड सं. 24 के भाग सं. 1 व 2 में संशोधन किया जाना अति आवश्यक है। इसका संशोधन करवाया जाकर निष्पक्ष निर्वाचन का मार्ग प्रशस्त कराया जाने की मांग की गई है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में किस षड्यंत्र से किया जा रहा है मतदाता सूचियों में गड़बड़-घोटाला? कैसे संभव होंगे निष्पक्ष निकाय चुनाव?? जन प्रतिनिधि सुमित्रा आर्य ने खींचा निर्वाचन विभाग का ध्यान, रखी जांच और सुधार की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now