तेजी से लुप्त होते जा रहे खरगोश, तीतर आदि वन्य जीवों को बचाने के लिए हों सार्थक पहल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

तेजी से लुप्त होते जा रहे खरगोश, तीतर आदि वन्य जीवों को बचाने के लिए हों सार्थक पहल

लाडनूं (kalamkala.in)। पर्यावरण संरक्षण चिंतक एवं वन्यजीव प्रेमी सामाजिक कार्यकर्ता गिरधारी लाल दायमा ने आम जन से वन्य जीव-जंतुओं की रक्षा के लिए अपील की है। उन्होंने वन्य जीवों में खरगोश व तीतरों की तेजी से घटती संख्या पर चिंता जताई है तथा कहा है कि हम सबको सजग होकर इन जीवों को समाप्त होने से बचाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने वन विभाग, पशुपालन विभाग, पुलिस विभाग और अन्य प्रशासन से भी उम्मीद जताई है कि वे अपने कर्तव्य पालन में इन लुप्त होते जा रहे वन्य जीवों के संरक्षण के लिए आवश्यक कदम अवश्य उठाएंगे और जो असामाजिक तत्व खरगोश, तीतर आदि जीवों को समाप्त करने में जुटे हैं, उन पर नकेल कसी जाए। उन्होंने इसके लिए सामाजिक दायित्व को भी महत्वपूर्ण बताया और कहा कि सामाजिक जागृति से इन प्रयासों को सम्बल मिलेगा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के वार्ड सं. 24 में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा आर्य को केलों से तोला गया, महिला-पुरुषों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादा, महिलाओं ने घर-घर जाकर किया जनसंपर्क, मुस्लिम युवाओं ने जुलूस के साथ सुमित्रा आर्य को विजयी बनाने की की अपील

शहर चुनें

Follow Us Now