भारत विकास परिषद की बैठक आयोजित कर लिए पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण तथा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के निर्णय

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भारत विकास परिषद की बैठक आयोजित कर लिए पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण तथा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के निर्णय

लाडनूं (kalamkala.in)। भारत विकास परिषद की लाडनूं शाखा की एक आवश्यक बैठक यहां राहू गेट के अंदर स्थित श्री राधेश्याम मंदिर में रखी जाकर सघन पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम और गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। इस बैठक में परिषद के संरक्षक हनुमानमल जांगिड़, सुशील कुमार पीपलवा, प्रांतीय वित्त सचिव पुरूषोतम सोनी, शाखा अध्यक्ष बृजेश माहेश्वरी, सचिव सीए सुरेश जाजू, कोषाध्यक्ष कैलाश घोडे़ला, सीए नितेश माथुर, ललित नारायण सोनी, शंभु सिंह जैतमाल, राधेश्याम सांखला, पवन कुमार पारीक, रामरतन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

पौधारोपण एवं पर्यावरण संगोष्ठी 28 जुलाई को

बैठक में तय किया गया कि 28 जुलाई मंगलवार को भारत विकास परिषद शाखा लाडनूं और लाडनूं के निम्बी जोधां रोड स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सघन पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम महाविद्यालय प्रांगण में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के सदस्यगण, महिला सदस्याएं तथा महाविद्यालय की छात्राएं व शिक्षक गण के सहयोग से एवं लाडनूं के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में सघन पौधारोपण किया जाएगा। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का महत्व पर विस्तृत जानकारी छात्राओं तक पहुंचाने के लिए एक संगोष्ठी का आयोजन भारत विकास परिषद द्वारा महाविद्यालय में किया जाएगा।

एक माह तक 20 स्कूलों में चलेगा ‘गुरु वंदन छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम,

इसके अलावा बुधवार 29 जुलाई गुरुपूर्णिमा पर भारत विकास परिषद द्वारा प्रांत स्तर पर आयोज्य ‘गुरुगौरवम पर्व’ पर यहां क्षेत्र के 6 विद्यालयों में ‘गुरुवंदन छात्र अभिनन्दन’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस गुरुवंदन छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम में इन विद्यालयों को उनके कार्यालय में लगाने के लिए ‘कृष्ण-राधा मोमेंटो’ प्रदान किए जाएंगे तथा विद्यालय के सभी अध्यापकों का सम्मान-सत्कार किया जाएगा। साथ ही हर विद्यालय के श्रेष्ठ 3-3 विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस गुरुवंदन छात्र अभिनन्दन प्रकल्प के तहत भारत विकास परिषद शाखा लाडनूं द्वारा निरंतर एक माह की अवधि में लगभग 20 विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस ‘गुरु वंदन छात्र अभिनन्दन’ कार्यक्रम का सौजन्य उम्मेद सिंह डॉ. नवदीप चारण (नवदीप हॉस्पिटल) द्वारा आयोजित किया जाएगा।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

आगामी नगरीय एवं पंचायतीराज चुनावों की पूर्व तैयारियों को लेकर प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित, उपखंड अधिकारी ममता लहुआ ने दिए निर्देश- सभी प्रकोष्ठ प्रभारी अपने-अपने दायित्वों एवं कार्यों की पूर्ण पूर्व तैयारी समयबद्ध करें

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now