लाडनूं रेलवे स्टेशन के पर्याप्त विकास एवं अमृत भारत योजना में चयन करवाने की मांग समाजसेवी प्रभात वर्मा ने डीआरएम को पत्र लिख कर लाडनूं में लिफ्ट लगाने की मांग भी रखी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं रेलवे स्टेशन के पर्याप्त विकास एवं अमृत भारत योजना में चयन करवाने की मांग

समाजसेवी प्रभात वर्मा ने डीआरएम को पत्र लिख कर लाडनूं में लिफ्ट लगाने की मांग भी रखी

लाडनूं (kalamkala.in)। क्षेत्र की रेलसेवाओं में वृद्धि व विस्तार के लिए समर्पित होकर लम्बे समय से कार्य कर रहे वरिष्ठ समाजसेवी प्रभात वर्मा ने जोधपुर रेल मंडल के डीआरएम को पत्र लिख कर लाडनूं रेलवे स्टेशन पर विभिन्न सुविधाओं के विस्तार की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि जोधपुर रेल मंडल के लाड़नूं रेलवे स्टेशन एनएसजी 5 ग्रेड का रेल्वे स्टेशन है, जिसपर अनेक सुविधाओं के विस्तार की जरूरत है। उन्होंने लाडनूं रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट लगवाने, अमृत भारत योजना में चयन किया जाकर विकास करने, पानी के लिए ट्यूबवैल खोदे जाने, प्लेटफार्म नं. 2 पर पीछे गेट लगाया जाने, प्लेटफार्म नं. 1 पर शेष रहे सरफेस कार्य को पूर्व स्वीकृति के हिसाब से करवाए जाने आदि की मांगें उठाई है और साथ ही कुछ ट्रेनों के संचालन सम्बंधी मांग भी प्रस्तुत की है।

उठाई गई है ये सब मांगें

इन सभी मांगों में लाडनूं रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट की सुविधा की जरूरत है। लाडनूं में दिव्यांग, महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों व बीमारों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। लाडनूं क्षेत्र में घुटने के दर्द की समस्या आम हो चुकी है, इसे ध्यान में रखते हुए यहां लिफ्ट की सुविधा अविलम्ब उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। लाड़नूं के समान्तर सभी स्टेशनों को लिफ्ट की सुविधा दे दी गई है, जबकि लाडनूं की फिजेबिल्टी सही होने के बावजूद भी लिफ्ट स्वीकृति नहीं दी गई है। दूसरी बात उन्होंने अपने पत्र में लाडनूं के रेलवे स्टेशन का चयन अमृत भारत योजना में किए जाने की रखी हे तथा मांग की है कि लाडनूं रेलवे स्टेशन का चयन अमृत भारत योजना में हो, ताकि स्टेशन का समुचित विकास हो सके। लाडनूं रेलवे स्टेशन पर बनी हुई पानी की समस्या को ध्यान में रखते हुए यहां पर एक ट्यूबवैल बनाया जाने की मांग भी पत्र में की गई है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर टॉयलेट का निर्माण करवाया जाने की मांग की गई है। क्योंकि यात्रियों को इससे परेशानी होती है और खासकर महिला यात्रियों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। प्लेटफार्म नंबर 2 पर ही उन्होंने आवागमन के रास्ते की जरूरत बताते हुए लिखा है कि इस प्लेटफार्म के दूसरी तरफ 25 गांव लगते हैं, जिनसे आने वाले रेलयात्रियों को काफी घूम कर आना पड़ता है। इसलिए, पूर्वी तरफ में प्लेटफार्म नं. 2 पर एक गेट अलग से बनवाया जाना चाहिए। वर्मा ने पत्र में प्लेटफार्म नं. 1 पर पेंडिंग व बंद पडत्रे सरफेस  को इसके पुराने टेंडर के मुताबिक स्वीकृत कार्य को शीघ्र पूर्ण करवाने की मांग की है।

कुछ ट्रेनों का संचालन किए जाने की मांग

इसके साथ ही उन्होंने लाडनूं होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को चलाने की मांग भी की है। इनमें बीकानेर से मेड़ता के बीच सवारी गाड़ी चलाकर कर आम यात्रियों को राहत दी जाने, मेड़ता से सरदारशहर सवारी गाड़ी चलाई जाने और भावनगर से हरिद्वार का हरिद्वार से प्रस्थान समय बदला जाकर यात्रियों को सुगमता प्रदान करने की मांग की गई है।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now