बीआरओ के उप महानिदेशक आशुसिंह ने प्रकट की लाडनूं से विधानसभा चुनाव लड़ने की मंशा, दिल्ली में भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह से आशुसिंह की शिष्टाचार भेंट

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बीआरओ के उप महानिदेशक आशुसिंह ने प्रकट की लाडनूं से विधानसभा चुनाव लड़ने की मंशा,

दिल्ली में भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह से आशुसिंह की शिष्टाचार भेंट

लाडनूं। भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अन्तर्गत सीमा सड़क संगठन के उप महानिदेशक आशुसिंह लाछड़ी ने भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह से दिल्ली में उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। राजपूत युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व युवा नेता दशरथ सिंह बरडवा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस भेंट में दोनों के बीच बीआरओ की उपलब्धियों के बारे में चर्चा हुई। अरुण सिंह ने आशु सिंह से उनकी लम्बी राष्ट्रसेवा के बाद अब आगे निकटतम सेवानिवृति के बाद के बारे में विचार जानने चाहे। इस पर आशु सिंह ने उन्हें बताया कि देश की सेवा की तरह ही वे भविष्य में समाज सेवा करने के लिए तैयार हैं। बरड़वा ने बताया कि प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने आशुसिंह को रिटायरमेंट के बाद में राजनीति में आने के इच्छुक होने पर उन्हें 2023 में लाडनूं से विधानसभा चुनाव में उतारे जाने के बारे में विचार पूछे, तब आशु सिंह नेउन्हें बताया कि पार्टी से टिकट मिलने पर राजकीय सेवा से वीआरएस लेकर राजनीति में उतर जाएंगे तथा 2023 के विधानसभा चुनाव में लाडनूं सीट से लड़ने को तैयार हैं।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

सीवरेज लाइन में वर्षाजल को प्रवाहित नहीं करें और पुराने ड्रेनेज सिस्टम को अवरूद्ध नहीं करें- असलम खान ‘महिलाओं के लिए सीवरेज परियोजना एवं स्वच्छता’ विषय पर महिला लक्षित समूह कार्यक्रम आयोजित

शहर चुनें

Follow Us Now