पुलिस उप अधीक्षक ने दी चेतावनी- रात 11 बजे बाद सड़कों पर घूमते पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई, सभी ठेलों-रेहड़ी को हटाया जाएगा, गौवंश को भेजा जाएगा गौशाला, सुधारा जाएगा ट्रेफिक संचालन- शबे-बारात और महाश्रमण अगवानी शोभायात्रा को लेकर सीएलजी की बैठक आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पुलिस उप अधीक्षक ने दी चेतावनी- रात 11 बजे बाद सड़कों पर घूमते पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई,

सभी ठेलों-रेहड़ी को हटाया जाएगा, गौवंश को भेजा जाएगा गौशाला, सुधारा जाएगा ट्रेफिक संचालन- शबे-बारात और महाश्रमण अगवानी शोभायात्रा को लेकर सीएलजी की बैठक आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। आचार्य श्री महाश्रमण के लाडनूं आगमन और मुस्लिम पर्व शबे-बारात को लेकर यहां पुलिस थाना में सीएलजी की बैठक रखी गई। बैठक में पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र सिंह चारण ने दोनों कार्यक्रमों की पूरी जानकारी ली और आचार्य श्री महाश्रमण के आगमन पर 5 फरवरी को शोभायात्रा और कलश यात्रा के मार्ग व व्यवस्थाओं तथा भाग्यश्री भवन से 6 फरवरी को प्रस्थान करके जैन विश्व भारती में प्रवेश की सारी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इस दौरान राहू गेट के बाहर और भीतर के समस्त सब्जी वगैरह के ठेलों को हटाने और अतिक्रमण हटा कर शोभायात्रा के लिए मार्ग प्रशस्त करने एवं ट्रेफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने शबे-बारात को 4 फरवरी को भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की बदमाशी कहीं भी नजर आने पर तत्काल पुलिस को सूचित किए जाने की जरूरत बताई। उन्होंने रात 11 बजे किसी को बाहर नहीं घूमने देने और बाहर पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही उन्होंने हाईवे पर वाहन चालन और पैदल आवागमन के दौरान सावधानी बरते जाने की हिदायत दी।

सारे गौवंश व अतिक्रमणों को हटाए जाने की रखी मांग

बैठक में शिम्भुसिंह जैतमाल ने बेसहारा गौवंश को पकड़े जाकर गौशाला में भिजवाए जाने की जरूरत बताई, जिस पर डीएसपी ने आश्वासन दिया कि सारे गौवंश को हटाया जाएगा। सुमित्रा आर्य और नरेंद्र भोजक ने शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार की जरूरत पर जोर दिया। इसमें आटो रिक्शाओं को व्यवस्थित करने की आवश्यकता बताई गई। शिंभु सिंह जैतमाल ने बताया कि सभी आटो रिक्शाओं के ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी बताएं और कहा कि अधिकांश आटो चालक बिना लाइसेंस के गाड़ी चला रहे हैं। इन सबके लाइसेंस चैक किए जाने की मांग की। मोटरसाइकिलों में गलत होर्न, साइलेंसर और अनधिकृत आवाज पैदा करने वाले सिस्टम लगाने और लड़कियों के स्कूलों के चक्कर काटने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग सदस्यों ने उठाई। इस पर डीएसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया। असगर शेख ने शबे-बारात की व्यवस्थाओं के बारे में बताया। अयूब खां मोयल व बलजी बिसायती ने शबे बरात के मेले की जानकारी दी। बैठक में सुमित्रा आर्य, नरेंद्र भोजक, अयूब खां, असगर शेख, जेपी टाक, खेमराज खटीक, नरपतसिंह गौड़ आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now