मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे लाडनूं के जैन विश्व भारती स्थित सुधर्मा सभा प्रवचन स्थल का लोकार्पण 6 फरवरी को, मुनि श्री विजय कुमार व तपस्वी संत मुनि श्री जयकुमार के सान्निध्य में आध्यात्मिक अनुष्ठान जाप से सुधर्मा सभा में गूंजे मंत्रोच्चार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे लाडनूं के जैन विश्व भारती स्थित सुधर्मा सभा प्रवचन स्थल का लोकार्पण 6 फरवरी को,

मुनि श्री विजय कुमार व तपस्वी संत मुनि श्री जयकुमार के सान्निध्य में आध्यात्मिक अनुष्ठान जाप से सुधर्मा सभा में गूंजे मंत्रोच्चार

लाडनूं (kalamkala.in)। जैन विश्व भारती परिसर स्थित नव निर्मित सुधर्मा सभा प्रवचन पांडाल का उद्घाटन 6 फरवरी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा किया जाएगा। इससे पूर्व यहां जैन संतों के सान्निध्य में आध्यात्मिक जप अनुष्ठान सम्पन्न करवाया गया। निहालचंद प्रकाशचंद बरडिया की पुण्य स्मृति में इस सुधर्मा सभा प्रवचन स्थल का नवनिर्माण भागचंद बरड़िया एवं प्रवीण बरड़िया द्वारा करवाया गया है। इस नवनिर्मित सुधर्मा सभा प्रवचन स्थल में सोमवार को आध्यात्मिक वातावरण के बीच अनुष्ठान जाप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शासनश्री मुनि विजय कुमार एवं तपस्वी संत जयकुमार महाराज के पावन सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। अनुष्ठान जाप के दौरान वातावरण में साधना, शांति और आत्मकल्याण का भाव अनुभव किया गया। कार्यक्रम को लेकर जैन समाज एवं जैन विश्व भारती परिसर में उत्साह का माहौल है।

जप से होता है सकारात्मक ऊर्जा का संचार 

इस अवसर पर तपस्वी संत जयकुमार महाराज ने अनुष्ठान के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जाप और साधना व्यक्ति के जीवन में संयम, समर्पण एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने इसे आत्मशुद्धि का प्रभावी माध्यम बताया। कार्यक्रम में मंत्री राजेन्द्र खटेड़ ने बताया कि भव्य सुधर्मा सभा प्रवचन पांडाल का निर्माण बरड़िया परिवार ने करवाया गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं समाजजनों ने अनुष्ठान जाप में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। सुधर्मा सभा प्रवचन स्थल को आध्यात्मिक प्रवचन, साधना और सामाजिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र माना जा रहा है। कार्यक्रम में जैन विश्व भारती के अध्यक्ष अमरचंद लूंकड़, मंत्री सलिल लोढ़ा, पूर्व अध्यक्ष डॉ. धरमचंद लूंकड़, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी. आर. दूगड़, आचार्य महाश्रमण योगक्षेम वर्ष प्रवास समिति के अध्यक्ष प्रमोद बैद, महामंत्री निर्मल कोटेचा, मंत्री राजेंद्र खटेड़ सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

जैन विश्व भारती में विरल जैन दीक्षा समारोह का आयोजन, मुमुक्षु सलोनी व मुमुक्षु खुशी ने गुरुदेव से स्वीकारा संयम जीवन, मात्र दो घंटे पूर्व की घोषणा पर ग्रहण किया संन्यास, मुमुक्षु सलोनी नखत से बनी साध्वी सुकृतप्रभा

आत्मशुद्धि के लिए अहिंसा की आराधना, संयम की साधना और तप का आसेवन जरूरी- आचार्यश्री महाश्रमण, लाडनूं के विभिन्न संस्था-संगठनों ने किया ने आचार्य श्री महाश्रमण का नागरिक अभिनंदन, 2028 में रहेगा आचार्य श्री महाश्रमण का हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, मसूरी का पदभ्रमण