लाडनूं में रूडीप के प्रस्तावित 26.81 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर हुई ‘रूडीप संवाद’ कार्यक्रम में गहन चर्चा, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से लिए सुझाव, सीवरेज, ड्रेनेज एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन पर हुआ मंथन, जन प्रतिनिधि और नागरिक अधिकारियों पर उबले, समस्याएं सुनाईं 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में रूडीप के प्रस्तावित 26.81 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर हुई ‘रूडीप संवाद’ कार्यक्रम में गहन चर्चा,



जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से लिए सुझाव, सीवरेज, ड्रेनेज एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन पर हुआ मंथन, जन प्रतिनिधि और नागरिक अधिकारियों पर उबले, समस्याएं सुनाईं 

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं शहर में सीवरेज लाइन बिछाने के काम में जुटी राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (रूडीप) के तत्वावधान में गुरुवार को लाडनूं पंचायत समिति सभागार में एक ‘रूडीप संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रूडीप के पांचवें चरण के अंतर्गत लाडनूं शहर के लिए प्रस्तावित 26.81 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को लेकर विभिन्न जनप्रतिनिधियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं अन्य हितधारकों के साथ प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई तथा सबको योजना के सम्बन्ध में पूरी जानकारी दी गई। इसके लिए एक वृत्तचित्र भी प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सबसे सुझाव एवं फीडबैक भी प्राप्त किए गए।

विधायक गरजे- ‘काम नहीं करना तो किसी दूसरी जगह जाकर नौकरी कर लो’ 

कार्यक्रम में विधायक मुकेश भाकर ने रूडीप अधिकारियों से लाडनूं में चल रहे सिवरेज योजना के चरण के बारे में पूछा गया तो उन्हें बताया गया कि एक चरण पूरा हुआ है और दूसरा चरण चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि 140 km का एरिया कवर किया जा चुका है, जो एरिया बच रहा है, उसके टेंडर होंगे। रेलवे स्टेशन, सड़क के पार का क्षेत्र, मगरा बास, तेजा कालोनी आदि एरिया अभी बाकी रहे हैं। इस पर विधायक मुकेश भाकर ने सीवरेज कार्य को जगह-जगह अधूरा छोड़ने, तोड़ी गई सड़कों को ठीक नहीं करवाने, क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइन को वापस ठीक नहीं करने आदि की जन समस्याओं के बारे में बताया तथा अदरीश खां व अन्य लोगों द्वारा एल एंड टी के सूरज द्वारा काम नहीं करने और फोन नहीं उठाने को लेकर विधायक ने उसे गंभीर मानते हुए और गुस्सा जताते हुए सूरज पर गरज कर कहा, ‘काम नहीं करोगे, तो कहीं दूसरी जगह जाकर नौकरी कर लो, यहां तो लोगों के फोन भी उठाने पड़ेंगे और काम भी करने पड़ेंगे।’ फिर उन्होंने रूडीप के उच्च अधिकारियों से कहा कि ‘यहां आए लोगों को जिम्मेदार अधिकारी के फोन नम्बर दें और कोई भी फोन करे, तो वह उसे अटेंड करे और काम भी करे। जो भी समस्याएं इस संवाद कार्यक्रम के दौरान सामने आई हैं, उनको सबसे पहले हल करें।’ इस अवसर पर समाज सेविका सुमित्रा आर्य, शंकर आकाश, मनसब खां आदि ने भी अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं प्रस्तुत की और त्वरित हल की मांग की।

सभी कमियां दूर करें और जनता को असुविधाओं से बचाएं

कार्यक्रम में रूडीप के अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार ने अन्य रूडीप व एल एंड टी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि लाडनूं शहर में मौजूदा सीवरेज नेटवर्क की शेष कमियों का शीघ्र निराकरण किया जाए तथा परियोजना के सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। साथ ही निर्माण कार्यों के दौरान आमजन को न्यूनतम असुविधा हो तथा सीवरेज संबंधी शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर संवाद कार्यक्रम के प्रतिभागियों द्वारा दिए गए सुझावों एवं फीडबैक का स्वागत करते हुए अधिकारियों ने उन्हें परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन में यथासंभव शामिल करने का आश्वासन दिया।

रूडीप, नगर पालिका एवं संबंधित विभाग बेहतर समन्वय से विकास कार्यों का करें प्रभावी क्रियान्वयन

कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी ममता लहुआ ने कहा कि संवाद का उद्देश्य आमजन की व्यावहारिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए आरयूआईडीपी, नगर पालिका एवं संबंधित विभागों के बेहतर समन्वय से विकास कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना तथा प्राप्त सुझावों को परियोजना में शामिल करना है। उन्होंने सीवरेज नेटवर्क, एसटीपी (STP) के नियमित संचालन एवं रखरखाव, जल प्रबंधन तथा उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं के अधिकतम उपयोग पर विशेष बल दिया, ताकि परियोजना का लाभ प्रत्येक नागरिक तक पहुंच सके। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी हरेंद्र चौधरी ने बताया कि आरयूआईडीपी के पांचवें चरण के तहत लाडनूं शहर में 26.81 करोड़ रुपये की लागत से अपशिष्ट जल प्रबंधन एवं शोधित जल के पुनः उपयोग से संबंधित कार्य किए जाएंगे। इसके अंतर्गत शहर में स्थापित सीवरेज लाइनों की इंटरकनेक्टिविटी, सीवरेज सुविधा से वंचित क्षेत्रों में नई सीवर लाइन बिछाने, शेष सीवरेज कार्यों को पूर्ण करने तथा पूर्व में अधूरे रह गए कार्यों का निष्पादन किया जाएगा। इन कार्यों के पूर्ण होने से शहर की सीवरेज व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी तथा स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं टिकाऊ शहरी विकास को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर विधायक मुकेश भाकर ने बताया कि पांचवें चरण में शहर की आवश्यकताओं को देखते हुए अतिरिक्त कार्यों में ड्रेनेज व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, विरासत संरक्षण तथा पर्यटन विकास से संबंधित कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से लाडनूं के समग्र एवं संतुलित विकास को नई गति मिलेगी।

संवाद में प्राप्त सुझावों को दी जाएगी परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन में प्राथमिकता

संवाद के दौरान पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र सिंह चारण, समाज सेविका सुमित्रा आर्य, ज्ञानाराम महरिया, बिदाम बोपारी, मुनान बिसायती, अदरीश खां, शंकर आकाश आदि ने भी अपने विचार रखे। उपस्थित अन्य नागरिकों ने शहर में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान, सीवरेज व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अधूरे विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने संबंधी अपने सुझाव प्रस्तुत किए। रूडीप अधिकारियों ने प्राप्त सुझावों का स्वागत करते हुए उन्हें परियोजना के क्रियान्वयन के दौरान प्राथमिकता के आधार पर शामिल करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के अंत में अधीक्षण अभियंता, आरयूआईडीपी, पीआईयू कुचामन नेमीचंद पंवार ने सभी जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संवाद के माध्यम से प्राप्त सुझावों का परीक्षण कर उन्हें परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन में समुचित प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में रूडीप के प्रस्तावित 26.81 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर हुई ‘रूडीप संवाद’ कार्यक्रम में गहन चर्चा, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से लिए सुझाव, सीवरेज, ड्रेनेज एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन पर हुआ मंथन, जन प्रतिनिधि और नागरिक अधिकारियों पर उबले, समस्याएं सुनाईं 

नगर पालिका और पंचायत राज चुनावों को लेकर लाडनूं में ‘देव दर्शन जन आशीर्वाद यात्रा’ का आयोजन 9 अगस्त से, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला करेगा पूरे क्षेत्र के 15 विभिन्न मंदिरों की यात्रा

ठा. मनोहर सिंह व हरजीराम बुरड़क की विरासत को सहेजें और भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत समिति बनाएं- एडवोकेट जगदीश सिंह राठौड़, लाडनूं के कोयल में हुई पंचायत चुनाव को लेकर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, इस बार नेता नहीं कार्यकर्ता करेंगे टिकट का निर्धारण

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now