लाडनूं में आचार्य महाप्रज्ञ के 16वें महाप्रयाण दिवस पर ‘श्रद्धार्पण समारोह’ 24 अप्रेल को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में आचार्य महाप्रज्ञ के 16वें महाप्रयाण दिवस पर ‘श्रद्धार्पण समारोह’ 24 अप्रेल को

लाडनूं (kalamkala.in)। आचार्यश्री महाप्रज्ञ 16वां महाप्रयाण दिवस यहां पहली पट्टी स्थित ऋषभ द्वार भवन में 24 अप्रेल गुरुवार को प्रातः 9 बजे ‘श्रद्धार्पण समारोह’ के रूप में मनाया जायेगा। ‘शासन गौरव’ साध्वीश्री कल्पलता एवं सेवा केन्द्र व्यवस्थापिका साध्वीश्री कार्तिकयशा के पावन सान्निध्य एवं जैन विश्व भारती के पूर्व अध्यक्ष धर्मचंद लूंकड़ की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ रहेंगे। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा लाडनूं के तत्वावधान में आयोज्य इस आयोजन में सहयोगी संस्थाएं तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मंडल, अणुव्रत समिति एवं तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम अपनी भूमिका निभाएंगी। कार्यक्रम में सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सभी श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति रहेगी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सीवरेज लाइन में वर्षाजल को प्रवाहित नहीं करें और पुराने ड्रेनेज सिस्टम को अवरूद्ध नहीं करें- असलम खान ‘महिलाओं के लिए सीवरेज परियोजना एवं स्वच्छता’ विषय पर महिला लक्षित समूह कार्यक्रम आयोजित

पानी की टंकी के लिए खेत की जमीन दी और 20 साल भुगतना पड़ा खातेदारी ग्राम पंचायत के संयुक्त होने का दंश, ग्रामीण सेवा शिविर में मिली काश्तकार को संयुक्त खातेदारी से मुक्ति, अब हो सकेगी गिरदावरी और मिल सकेंगे लाभ

शहर चुनें

Follow Us Now