लाडनूं: डाढाली करणी माता मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, लगाई चौदस की फेरी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं: डाढाली करणी माता मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, लगाई चौदस की फेरी

 

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां डीडवाना रोड पर पुलिया के पास बाबा लादूदास बगीची के सामने स्थित डाढाली करणी माता मंदिर में लगने वाली चवदस (चतुर्दशी) की फेरी का भव्य आयोजन रविवार को किया गया। इस डाढाली करणी माता मंदिर मंगलपुरा में लगाई गई चौदस की फेरी में लाडनूं और मंगलपुरा से बड़ी संख्या में करणी भक्त इकठ्ठा हुए और फेरी (परिक्रमा) में भाग लिया। कहा जाता है कि चौदस की फेरी सच्चे मन से लगाने पर इस मंदिर में मन की इच्छा पूर्ण होती है। इसी कारण श्रद्धालुओं का यहां बड़ी संख्या में आवागमन रहता है। चौदस की फेरी के बाद सायंकाल की आरती के बाद समस्त भक्तों को मंदिर में प्रसाद और गुलकंद-शेक का वितरण प्रसाद स्वरूप किया गया। इस अवसर पर पंडित बाबूलाल जांगिड, बालचंद सांखला, पवन जांगिड, नवीन भाटी, इंद्रजीत टाक, बबलू सांखला, बबलू टाक, विनय भाटी, मनीष भाटी, विशाल भाटी, सोहन दान चारण, शुभकरण आदि ने उपस्थित रहे कर अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now