बिना नम्बरी कार से आधा दर्जन से अधिक युवकों ने लाडनूं में होटल संचालक का अपहरण किया, उसके साथ मारपीट के बाद लूट लिया, गोरेड़ी चौराहे स्थित सर्वोत्तम होटल से सफेद स्विफ्ट कार से संचालक को उठा कर विधायक निवास की तरफ ले जाकर लूटा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बिना नम्बरी कार से आधा दर्जन से अधिक युवकों ने लाडनूं में होटल संचालक का अपहरण किया, उसके साथ मारपीट के बाद लूट लिया,

गोरेड़ी चौराहे स्थित सर्वोत्तम होटल से सफेद स्विफ्ट कार से संचालक को उठा कर विधायक निवास की तरफ ले जाकर लूटा

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां निम्बी जोधां-लाडनूं रोड़ पर गोरेड़ी चौराहे के पास में सर्वोत्तम होटल करने वाले एक व्यक्ति का बिना नम्बरी गाड़ी से अपहरण कर ले जाने व मारपीट करके सोने की चैन, मोबाईल और रूपये लूटने की एक रिपोर्ट 4 नामजद और 3 अन्य आरोपियों के विरुद्ध स्थानीय पुलिस ने दर्ज कर जांच शुरू की है।

यह हुई रिपोर्ट दर्ज 

इस वारदात की रिपोर्ट सर्वोत्तम होटल संचालक सुनील डारा (32) पुत्र नारायणराम विश्वाई, निवासी- दुगौली (जायल) ने स्थानीय पुलिस को दी है। रिपोर्ट में सुनील ने बताया कि 9 मई को शाम करीब 4.30 बजे उसकी होटल के सामने एक सफेद रंग की स्विफ्ट गाड़ी बिना नम्बरी और ब्लेक शीशे की आकर रूकी, जिसमें मोहित चौधरी, सुनील ढाका, अनिल ढाका व आमीन खां आकर उतरे और उसे होटल के सामने बुलाया।होटल से बाहर आते ही उन अभियुक्तों ने उसे जबरदस्ती उठाकर अपनी गाड़ी में डाल लिया और चलती गाड़ी में उसके साथ मारपीट करते रहे। फिर वे वर्तमान विधायक निवास की तरफ ले गए। विधायक निवास से पहले उन्होंने गाड़ी रोकी। वहां पर 3 लड़के और खड़े थे, जिनके हाथों में लोहे के सरिये थे। गाड़ी रोकते ही उन्होंने उसे गाड़ी से नीचे पटका और अभियुक्त मोहित चौधरी, सुनील ढाका, अनिल ढाका ने उन व्यक्तियों से सरिये ले लिये और उसके साथ लोहे के सरियों से मारपीट की। फिर अभियुक्त आमीन खां ने उसके गले से सोने की चैन व जेब से 3 हजार रूपये लूट लिये। उनके साथ के 3 अन्य व्यक्तियों में से एक जने ने उसका वाइवो मोबाइल लूट लिया। इस बीच मौका देखकर वह अभियुक्तगण के चंगुल से निकल कर फैक्ट्री की तरफ खेत में भाग गया, नहीं तो वे उसे जान से मार देते। इस मारपीट से उसके दाहिने हाथ की हथेली व शरीर पर गम्भीर चोटें आयी, जिनका इलाज करवाया। पुलिस ने इस रिपोर्ट को धारा 140 (3), 115 (2), 126 (2), 303 (2) बीएनएस के तहत दर्ज किया है। मामले की जांच थानाधिकारी महीराम बिश्नोई कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now