लाडनूं में आयोजित अटल जन सेवा शिविर में जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत ने जनसुनवाई कर निस्तारित की विभिन्न, समस्याएं

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में आयोजित अटल जन सेवा शिविर में जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत ने जनसुनवाई कर निस्तारित की विभिन्न, समस्याएं

लाडनूं (kalamkala.in)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की परिवेदनाओं व समस्याओं के निस्तारण के लिए गुरुवार को जिले के ब्लॉक मुख्यालयों पर अटल जन सेवा (जनसुनवाई) शिविर आयोजित किये गए। इसके तहत जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई शिविर में जनसुनवाई कर आमजन के परिवादों का निस्तारण किया। इस ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई में बिजली, सफाई व्यवस्था, जलभराव, नाला निर्माण एवं योजनाओं का लाभ दिलाने सहित विभिन्न जनसमस्याओं से संबंधित कुल 16 परिवाद प्राप्त हुए, जिनकी सुनवाई करते हुए जिला कलक्टर डॉ खड़गावत ने 4 परिवादों का मौके पर ही निस्तारण किया और शेष परिवेदनाओं के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। जनसुनवाई के दौरान तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय, विकास अधिकारी कुमुद सोलंकी, महिला बाल विकास के उपनिदेशक ओमप्रकाश मुवाल सहित सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now