लाडनूं में ‘शहर चलो अभियान 2025’ के तहत प्री कैम्प का शुभारंभ, अधिशाषी अधिकारी ने दी केम्प में होने वाले कामों की जानकारी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में ‘शहर चलो अभियान 2025’ के तहत प्री कैम्प का शुभारंभ,

अधिशाषी अधिकारी ने दी केम्प में होने वाले कामों की जानकारी

लाडनूं (kalamkala.in)। राज्य सरकार द्वारा 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोज्य ‘शहर चलो अभियान 2025’ में प्री कैम्प की शुरूआत गुरुवार 4 सितम्बर को नगर पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष रावत खां की अध्यक्षता में की गई। सभागार में आयोजित बैठक में शहर चलो अभियान के तहत किए जाने वाले कामों आदि की विस्तृत जानकारी अधिशाषी अधिकारी भवानी शंकर व्यास ने दी। नगर पालिका में होने वाले प्री केम्पों में अधिशाषी अधिकारी भवानी शंकर व्यास द्वारा शहर चलो अभियान के अन्तर्गत सभी तरह के आवेदन पत्र प्राप्त किये जायेगें, जिन सबका निस्तारण आगामी शहर चलो अभियान के कैम्पों में किया जावेगा। बैठक में अधिशाषी अधिकारी भवानी शंकर व्यास ने बताया कि शहर चलो अभियान के तहत किए जाने वाले कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि इनमें साफ-सफाई, स्ट्रीट लाईट मरम्मत व नई लाईट लगाना, नाली व क्रॉस सही कराना, ब्लैक स्पॉट सही करवाना, पेच वर्क, सार्वजनिक पार्कों की साफ-सफाई, सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई व रिपेयर, सीवरेज कनेक्शन व रिपेयर, कार्यालय में पेंडिंग पत्रावलियों का निस्तारण, विभिन्न प्रकार के पट्टे (स्टेट ग्राण्ट, कच्ची बस्ती, 69ए, कृषि भूमि नियमन) भू-उपयोग परिवर्तन, खांचा भूमि, नामान्तरण, भवन निर्माण स्वीकृति, ट्रेड लाईसेन्स, फायर एनओसी, स्ट्रीट वेण्डर रजि, उपविभाजन एकीकरण, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु विवाह पंजीयन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री स्व-निधि योजना, प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना के तहत आवेदन, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन, एसबीएम 2.0 के अन्तर्गत घरेलु शौचालय निर्माण हेतु आवेदन प्राप्त किया जाकर उनका निस्तारण किया जायेगा। इस बैठक में पालिकाध्यक्ष रावत खां लाडवाण, अधिशाषी अधिकारी भवानी शंकर व्यास, प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश पारीक, राजेन्द्र सिंह पंवार, संजय बारासा, नंदकिशोर चौधरी, विकास, पार्षद सुमित्रा आर्य, मोहनसिंह चौहान, अनिल सिंघी, राजेश भोजक, वसीम कुरैशी, यशपाल आर्य, मुरलीधर सोनी, ओमसिंह मोहिल, बाबूलाल लोहिया, मो. नदीम, इस्लाम सिलावट, हाजी सतार खां, रेणु कोचर, गंगाराम रैगर आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हाई-कैफीन एनर्जी ड्रिंक पर कसा शिकंजा, एनर्जी ड्रिंक के नाम पर बेची जा रही है हाई कैफीन बेवरेज, छोटी खाटू में खंडेलवाल एजेंसी से कैफिनेटेड बेवरेज पेप्सिको स्ट्रिंग एनर्जी ड्रिंक के 15,780 बोतले /कैन सीज किए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now